फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Weather News: Temperature dropped after rain in Jodhpur

Weather News: जोधपुर में बरसे बदरा, लोहावट में गिरे ओले, मौसम में आई तरावट, जानें अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम

Sat, 11 May 2024 08:53 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 11 May 2024 08:53 PM IST
सार

जोधपुर शहर में अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम 28 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
Weather News: Temperature dropped after rain in Jodhpur
पानी के साथ गिरे ओले। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण शनिवार अलसुबह शहर और आसपास के इलाकों में अंधड़ के बाद बारिश हुई। बारिश के दौरान लोहावट क्षेत्र में चने के आकार के ओले गिरे। मौसम के बदले इस मिजाज ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। तापमान में भी करीब दो डिग्री की कमी आई है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं जोधपुर में कई जगहों पर हवा के साथ बूंदाबंदी हुई।

विज्ञापन


पश्चिमी राजस्थान में मौसम बदलने से भीषण गर्मी के तेवर ढीले पड़ गए हैं। अधिकतर जिलों में शुक्रवार रात और शनिवार सुबह आंधी-बारिश और ओले गिरे। जोधपुर में आज सुबह करीब पांच बजे बारिश हुई। इससे पहले तेज धूल भरी हवाएं चलीं। बाद में काफी देर तक बारिश हुई।
विज्ञापन


तेज अंधड़ चलने पर शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित रही। अंधड़ और बारिश के बाद आज सुबह से ही शहर में आसमान पर बादलों की आवाजाही रही। बादल छाने और ठंडी हवाएं चलने पर गर्मी के तेवर थोड़े नर्म पड़ गए। बादलों की आवाजाही बने रहने पर लोगों को धूप की तपिश से राहत मिली। दोपहर में जोधपुर शहर में अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम 28 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अब प्रदेश के 15 से ज्यादा जिलों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने और मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश व आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। वहीं अगले तीन दिन प्रदेश के कई जिलों में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed