फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Tents put up at traffic signals to provide relief from heat in Jodhpur

Jodhpur News: मारवाड़ में गर्मी के तल्ख तेवर, राहत दिलाने के लिए ट्रैफिक सिग्नल पर लगाए टेंट

Wed, 22 May 2024 09:46 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 22 May 2024 09:46 AM IST
सार

Jodhpur: मारवाड़ में गर्मी तल्ख तेवर दिखा रही है। इस बीच मौसम विभाग ने 25 मई से शुरू होने वाले नौतपा से पहले भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है। तापमान बढ़ने की वजह से दिन के साथ रात में भी तेज गर्मी बेहाल किए है और अब रात में ओर गर्मी बढ़ने के आसार हैं।

विज्ञापन
Tents put up at traffic signals to provide relief from heat in Jodhpur
राहत दिलाने के लिए ट्रैफिक सिग्नल पर लगाए टेंट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौसम विभाग ने आगामी 72 घंटों के भीतर तापमान दो डिग्री बढ़ने और अधिकांश स्थानों पर भीषण हीटवेव चलने की संभावना जताई है। शहर में हीटवेव का असर तेज नजर आ रहा है। यहां आज दोपहर 12 बजे ही पारा 44 डिग्री के करीब पहुंच गया। हालात यह है कि शहर की व्यस्त सड़कें सुबह 10 बजे खाली नजर आ रही है।

विज्ञापन


लोग घरों में भी गर्मी से परेशान नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग की मानें तो जिले में अभी गर्मी को लेकर कुछ दिनों तक कोई राहत नहीं मिलने वाली है। आगामी 25 मई से नौतपा शुरू होने के बाद जिले का पारा इससे भी ज्यादा बढ़ने वाला है। ऐसे में सभी लोगों को अपनी सेहत का ध्यान करने की हिदायत दी जा रही है। मौसम विभाग ने 23 और 24 मई को जोधपुर के साथ ही बीकानेर, जयपुर, कोटा व भरतपुर संभागों में तापमान 45 से 48 डिग्री दर्ज होने और भीषण हीटवेव की चेतावनी जारी की है। 
विज्ञापन


वाहन चालकों को टेंट से मिल रही राहत
आपसी भाईचारे और अपणायत के लिए अपनी अलग पहचान रखने वाले जोधपुर शहर में अपणायत का अनूठा उदाहरण देखने को मिला है। शहर में हीट वेव की वजह से राहगीरों का सड़कों पर निकलना दूभर हो गया है, ऐसे में जोधपुर टेंट एसोसिएशन ने नवाचार कर अनेक चौराहों पर छायादार टेंट लगाकर राहगीरों को गर्मी से राहत प्रदान करने का कार्य किया। बढ़ती गर्मी को देखते हुए टेंट एसोसिएशन की ओर से यह पहल की गई है। इसके तहत ट्रैफिक सिग्नल पर खड़े होने वाले लोगों को गर्मी से बचाने के लिए पांडाल व टेंट बांधे गए है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed