फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Shivraj Singh Chouhan took the eighth vow from his son and daughter-in-law

Kartikey Amanat Wedding: शिवराज सिंह चौहान ने बेटे-बहू से लिया आठवां वचन, हर शुभ अवसर पर पेड़ लगाने की अपील

Fri, 07 Mar 2025 01:09 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Fri, 07 Mar 2025 01:09 PM IST
सार

Jodhpur: जोधपुर से रवाना होने से पहले शिवराज ने कहा कि हम बहू नहीं बेटी ले जा रहे हैं। बेटियां नहीं बचाओगे तो बहू कहां से लाओगे। मैं शुरू से बेटियों के लिए काम करता रहा हूं।

विज्ञापन
Shivraj Singh Chouhan took the eighth vow from his son and daughter-in-law
शिवराज सिंह चौहान ने बेटे-बहू से लिया आठवां वचन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जोधपुर के ऐतिहासिक उम्मेद भवन पैलेस में गुरुवार को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय और बहू अमानत की शादी संपन्न हुई। इस भव्य समारोह में देश की कई प्रतिष्ठित हस्तियों ने शिरकत की। शुक्रवार को सभी मेहमान जोधपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हुए।

विज्ञापन

एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "मैं जोधपुर की पावन धरती को प्रणाम करता हूँ। हमें यहां से एक बेटी मिली है और बेटी को विदा कर रहे हैं। जोधपुरवासियों से जो प्रेम और सहयोग मिला, वह अविस्मरणीय है। मैं सभी का आभार व्यक्त करता हूँ। जोधपुर अपनत्व, करुणा, दया, शौर्य और वीरता की पहचान है।"

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

आठवां वचन: हर शुभ अवसर पर पेड़ लगाने की परंपरा
शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे-बहू से विवाह के अवसर पर ‘आठवां वचन’ लिया है, जिसके तहत वे शादी, मैरिज एनिवर्सरी और जन्मदिन जैसे खास अवसरों पर एक पेड़ जरूर लगाएंगे। उन्होंने कहा कि पेड़ लगाना पर्यावरण संरक्षण के लिए बेहद जरूरी है और इसे समाज में एक परंपरा के रूप में अपनाया जाना चाहिए।

बेटी को मान-सम्मान देने का संदेश
बेटियों के महत्व पर जोर देते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "बेटी ईश्वर की अनमोल देन है। वही दुर्गा है, वही लक्ष्मी है, वही सरस्वती है। बेटी के बिना यह दुनिया अधूरी है। बेटियों को बचाना और उन्हें सम्मान देना हम सभी का कर्तव्य है।" उन्होंने अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान बेटियों के लिए चलाई गई योजनाओं का भी जिक्र किया और कहा कि "बेटी बचाओ" उनके जीवन का मिशन रहा है। साथ ही, उन्होंने समाज को दहेज प्रथा के खिलाफ जागरूक करने का संदेश भी दिया।

बहू को बेटी मानकर रखना चाहिए: साधना सिंह चौहान
शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह चौहान ने कहा, "हम जोधपुर से एक बहुत प्यारी बिटिया अमानत को बहू के रूप में लेकर जा रहे हैं। शादी का आयोजन बहुत भव्य और यादगार रहा। हर परिवार को बहू को बेटी की तरह अपनाना चाहिए और उसे सम्मान व स्नेह देना चाहिए।" इस मौके पर मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और राज्य के युवा एवं खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंगी भी जोधपुर से दिल्ली रवाना हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed