{"_id":"660bfed6e3f6b16ab9018050","slug":"satta-ka-sangram-discussion-on-election-preparations-held-with-political-parties-in-jodhpur-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Satta Ka Sangram: नेताओं में छिड़ी बहस, BJP बोली कैबिनेट मंत्री नल लगाएगा क्या? कांग्रेसी बोले तो नहर ले आओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Satta Ka Sangram: नेताओं में छिड़ी बहस, BJP बोली कैबिनेट मंत्री नल लगाएगा क्या? कांग्रेसी बोले तो नहर ले आओ
Tue, 02 Apr 2024 06:20 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 02 Apr 2024 06:20 PM IST
सार
Satta Ka Sangram: अमर उजाला का चुनावी रथ राजस्थान के जोधपुर में है। गुरुवार सुबह चाय पर चर्चा के साथ इसकी शुरुआत हो गई। चर्चा में मतदाता के मन का मिजाज जाना गया। इसके बाद दोपहर एक बजे युवाओं से चर्चा हुई। इसके बाद अब शाम पांच बजे राजनीतिक दलों के साथ चुनाव पर मंथन किया गया।
विज्ञापन
जोधपुर में नेताओं से बातचीत।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Satta Ka Sangram: अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' 28 मार्च को राजस्थान के जोधपुर में पहुंच चुका है। यहां का हालचाल लेकर हम आप तक लोकसभा क्षेत्र की असल तस्वीर सामने रखेंगे। यहां शाम को नेताओं से चर्चा के दौर में पानी को लेकर तीखी बहस छिड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा नेता नवल सिंह बोले काम तो हो ही रहे हैं। अब नल नहीं ठीक हुए, नालियां साफ नहीं हैं तो ये सब काम कैबिनेट मंत्री से नहीं कह सकते हैं। उनके जो काम हैं वो कैबिनेट स्तर पर हो ही रहे हैं। कांग्रेस की बात करें तो कांग्रेस में नेतृत्व की कमी है और इसके चलते कार्यकर्ताओं को नुकसान भुगतना पड़ता है।
विज्ञापन
इलेक्ट्रोल बांड दुनिया का सबसे बड़ा घोटाला
कांग्रेस नेता पुखराज देवराज ने बताया कि मुद्दों की बात करें तो भाजपा जब सत्ता में आई थी तब दो करोड़ प्रतिवर्ष रोजगार देने की बात कही थी। आज सरकारी आंकड़े उठाकर देख लीजिए दस वर्ष में एक करोड़ रोजगार भी नहीं दे पाए हैं। उलटा सरकारी एजेंसियों को निजी ठेकों पर देने का काम किया है। भ्रष्टाचार की बात करें तो इनकी वित्त मंत्री के पति का कहना है कि इलेक्ट्रोल बांड दुनिया का सबसे बड़ा घोटाला है। इसकी जांच होनी चाहिए।
ERCP लागू करों, क्यों नहीं की आपने?
एनएसयूई प्रदेश सचिव रामलाल बिश्नोई ने कहा कि हम केंद्रीय मंत्री से नहीं कहते कि आप नल लगवाओं हम तो उनसे कह रहे हैं आप नहर लेकर आओ। चार साल इनकी सरकार रही इन्होंने कुछ नहीं किया। राज्य सरकार कहती रही ERCP लागू करों, क्यों नहीं की आपने? जोधपुर की जनता पानी से त्रस्त है। पानी को लेकर सबसे ज्यादा काम कांग्रेस ने कराया था।