Flight Bomb Threat: इंडिगो फ्लाइट में फिर बम की धमकी, जोधपुर में हुई सेल्फी लैंडिंग, एक हफ्ते में तीसरी घटना
इंडिगो फ्लाइट को जोधपुर एयरपोर्ट पर 4:40 बजे सुरक्षित उतार कर आइसोलेशन वे पर रखा गया। सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस ने यात्रियों और फ्लाइट की गहन जांच की, लेकिन बम जैसी कोई वस्तु नहीं मिली। यह पिछले एक हफ्ते में तीसरी बार हुआ है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंडिगो फ्लाइट के ऑफिस में मेल के जरिए इस फ्लाइट में बम होने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद जब फ्लाइट जोधपुर एयरपोर्ट पहुंची तो 4:40 के करीब फ्लाइट को सेफ्ली लैंड करने के साथ आइसोलेशन वे पर रखा गया। सभी सुरक्षा एजेंसी ERT और CSIF पुलिस प्रशासन भी डॉग्स एस्कोर्ट के साथ मौके पर पहुंचा। सभी यात्रियों की तलाशी के बाद पूरी फ्लाइट की तलाशी ली गई। उसके बाद फ्लाइट को रवाना किया गया।
पुलिस उपयुक्त पूर्व आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि हैदराबाद से जोधपुर की फ्लाइट में बम होने की सूचना मेल के जरिए इंडिगो फ्लाइट के ऑफिस में दी गई थी। इसके बाद सभी सुरक्षा एजेंसियों के साथ पुलिस भी एयरपोर्ट पर पहुंची और फ्लाइट को सेफ्ली लैंड करने के बाद पूरी तलाशी ली गई, लेकिन बम जैसी कोई चीज नहीं पाई गई। ऐसे में फ्लाइट को वापस रवाना किया गया।
सुरक्षा एजेंसी आज पूरे मामले को लेकर काफी गंभीर है, क्योंकि पिछले एक हफ्ते में यह तीसरी घटना है, जब फ्लाइट को बम से उड़ने की धमकी दी जा गई। इससे पहले दिल्ली जोधपुर उसके बाद पुणे जोधपुर और अब हैदराबाद जोधपुर फ्लाइट को धमकी मिली थी। प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट रहा, लेकिन बम जैसी कोई चीज नहीं मिली है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.