फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: Ram Janmotsav celebrated in the state, special events and processions organized

Rajasthan News: प्रदेश में राम जन्मोत्सव की धूम, जगह-जगह हुए विशेष आयोजन, शोभायात्राएं निकालीं

Wed, 17 Apr 2024 04:30 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 17 Apr 2024 04:30 PM IST
सार

प्रदेश में विभिन्न जगहों पर रामनवमी का पर्व धूमधाम से मनाए जाने की खबर है। जगह-जगह भगवान श्रीराम की शोभायात्राएं निकाली जा रही हैं। कहीं-कहीं भगवान के जन्मोत्सव को लेकर मंदिरों में झांकियां सजाई गई हैं।

विज्ञापन
Rajasthan News: Ram Janmotsav celebrated in the state, special events and processions organized
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामनवमी के अवसर पर रामभक्तों में खासा उत्साह नजर आ रहा है। प्रदेश में कई जगहों पर राम जन्मोत्सव को लेकर विभिन्न आयोजन किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


शेखावत हुए शाेभायात्रा में शामिल

जोधपुर में विश्व हिंदू परिषद ने राम नवमी के मौके पर शोभायात्रा का आयोजन किया। इस शोभायात्रा में अलग-अलग समाजों की ओर से झांकियां निकाली गईं। इस बार खास तौर अयोध्या के कारीगरों ने राम दरबार की झांकी सजाई है।

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत श्री रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए और नई सड़क घंटाघर के बाहर धर्मपत्नी नोनद कंवर के साथ राम दरबार के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। शेखावत ने शहरवासियों को श्री रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


अलवर में भी निकली श्रीराम रथ यात्रा

सर्व हिंदू समाज की ओर से रामनवमी के अवसर पर अलवर शहर में भी श्रीराम रथ यात्रा निकाली गई। विहिप के जिलाध्यक्ष दिलीप मोदी व सुभाष अग्रवाल ने बताया कि अयोध्या में श्रीराम लला के विराजमान होने के बाद यह पहली रामनवमी है, इस उपलक्ष्य में श्रीराम रथ यात्रा निकालने का निर्णय किया गया है। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में राम भक्तों ने भाग लिया। यात्रा में अयोध्या में बने राम मंदिर की झांकी के साथ पट्टेबाजी से कलाबाजी भी आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री पहुंचेंगे बांदीकुई की शोभायात्रा में 

रामनवमी के अवसर पर आज शाम निकलने वाली शोभायात्रा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी शामिल होंगे। वे आज सुबह भी सरदारशहर में श्रीराम शोभायात्रा में शामिल हुए थे।

सवाई माधोपुर में भी निकली यात्रा

सवाई माधोपुर में राम भक्तों द्वारा रेलवे स्टेशन स्थित श्रीराम जानकी मंदिर से महंत रामदास महाराज के सान्निध्य में भगवान श्रीराम की शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में शामिल लोग भगवान राम का चित्र अंकित भगवा पताका लेकर जय श्रीराम के नारे लगाते चल रहे थे। बड़ी संख्या में शहर के युवा शोभायात्रा के आगे दुपहिया वाहनों पर सवार हाथों में पताका लेकर शामिल हुए।


एक लाख एक मठड़ी का प्रसाद वितरित किया

रामनवमी के शुभ अवसर पर राजसमंद में श्रीनाथजी मंदिर से महाप्रसाद की महायात्रा अयोध्या पहुंची। श्रीजी प्रभु के महाप्रसाद को अयोध्या में प्रभु श्री रामलला को भोग लगाया गया। बाद में एक लाख एक मठड़ी के इस महाप्रसाद का प्रभु के भक्तों को वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed