फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Rajasthan Jodhpur Range Special Cyclone Team caught two wanted accused they had planned a gang war

Rajasthan: जोधपुर रेंज की स्पेशल साइक्लोनर टीम ने पकड़े दो इनामी आरोपी, बनाई थी गैंगवॉर की प्लानिंग

Tue, 28 Jan 2025 03:50 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 28 Jan 2025 03:50 PM IST
सार

जोधपुर रेंज की स्पेशल साइक्लोनर टीम ने ऑपरेशन तोरा बोरा और ऑपरेशन दाऊ के तहत कार्रवाई करते हुए रेंज स्तर के दो इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार एक आरोपी पर 50 हजार और दूसरे आरोपी पर 15 हजार का इनाम भी घोषित था।

विज्ञापन
Rajasthan Jodhpur Range Special Cyclone Team caught two wanted accused they had planned a gang war
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जोधपुर रेंज की साइक्लोन टीम को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। साइक्लोन टीम ने ऑपरेशन तोरा बोरा और ऑपरेशन दाऊ के तहत कार्रवाई करते हुए रेंज स्तर के दो इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी पर 50,000 और दूसरे आरोपी पर 15,000 का इनाम भी घोषित था।

विज्ञापन


रेंज आईजी विकास कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि ऑपरेशन तोरा बोरा के तहत 50,000 का इनामी वांछित अपराधी हनुमान उर्फ लादेन हिमतानियो की ढाणी सिरमंडी तहसील ओसिया निवासी यह दूसरा 15,000 का इनामी फरार आरोपी बलदेव उर्फ गुड्डू जंभेश्वर नगर लोहावट जिला फलौदी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार 50,000 का इनामी आरोपी कुंभ से स्नान करने ने लिए प्रयागराज गया था। आरोपी हनुमान राम 007 गैंग का मुख्य सरगना है। जो पूर्व में पेपर लीक मामले में मुख्य सूत्रधार रहा है। आरोपी के खिलाफ ऑर्म्स एक्ट के तहत लूट, डकैती और हत्या का प्रयास, अपहरण, अवैध वसूली व पेपर लीक जैसे 17 मामले दर्ज हैं। आरोपी 2016 में मुख्य अपराध की दुनिया में आया था। पूर्व ने अलग-अलग मामले में कई बार जेल भी जा चुका है। वहीं, साइक्लोन टीम से बचने के लिए महाराष्ट्र पुणे और मध्यप्रदेश के उज्जैन, बीकानेर के मुकाम और नागौर के पांचाल में छुपकर फरारी काट रहा था। कुछ समय पूर्व ही प्रयागराज में चल रही महाकुंभ में जाकर आया था। आरोपी को लेकर साइक्लोन टीम ने गोपनीय सूचना मिलने के बाद टीम इस आरोपी के पीछे लगी और आखिरकार साइक्लोन टीम को सफलता मिली है।
विज्ञापन


आरोपी नहीं पकड़ा जाता तो होती शहर में बड़ी गैंगवार
रेंज आईजी विकास कुमार ने बताया कि हनुमान अपनी विरोधी गैंग के एक सदस्य पर जानलेवा हमला करने की प्लानिंग भी कर रहा था। इस पर टीम की ओर से निगरानी भी रखी जा रही थी। वहीं, 26 जनवरी को जोधपुर के काले रंग की हरियाणा नंबर स्कॉर्पियो गाड़ी से लोहावट की तरफ जा रहा था। इसी दौरान इसके साथ इसका गुर्ग बलदेव राम उर्फ गुड्डू को भी पकड़ लिया गया है। पूछताछ में सामने आया कि लादेन ने अपने विरोधी गैंग के एक व्यक्ति की रेकी करने के लिए भेजा था। जो अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। हालांकि, इन आरोपियों के पकड़े जाने पर बड़ी गैंगवार टल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब्दुल गनी और हसानुद्दीन ने दिया था हनुमान को लादेन का नाम
रेंज आएगी विकास कुमार ने बताया कि पूर्व में ही साइक्लोन टीम की ओर से अंतर राज्य है। एटीएम लूट के अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन रुद्राक्ष चलाया था, जिसके मुख्य सूत्रधार अब्दुल गनी और हसानुद्दीन ने हनुमान को लादेन नाम दिया था और उसे अपना चेला भी बनाया था। लादेन अपने गुरु अब्दुल गनी व शामुद्दीन से प्रेरित होकर अपने साथियों के साथ 2018 में जयपुर में एक्सिस बैंक की लूट की प्लानिंग बनाई थी। वह इसके साथ ही दो साल तक जेल की हवा खाकर बाहर आया था। 

भारतमाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर करता था अवैध वसूली
भारतमाला राष्ट्रीय राजमार्ग प्रोजेक्ट में बांधा पहुंचाने अवैध रंगदारी वसूली के मामले में पुलिस थाना मतोड़ा और ओसिया मथानिया में लादेन के खिलाफ कई मामले भी दर्ज हैं। करीब छह महीने तक जेल में रहने के बाद 2021 में लोहावट थाना पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई के दौरान यह मुख्य सूत्रधार बिरहा आरोपी कई राज्यों में फरारी काटने के लिए अपने रिश्तेदार दोस्तों की मदद लेता और अवैध मामले में साथी अवैध मादक पदार्थों का कारण कारोबार भी करता रहा।

आरोपी पेपर लीक मामले में भी मुख्य सूत्रधार रहा
आरोपी ग्रेजुएट की पढ़ाई करने के दौरान पेपर लीक जैसे गैंग की दोस्ती की और 2016 में जेल प्रहरी परीक्षा का पेपर अपने दोस्त सुनील पवार से प्राप्त होने के बाद खुद भी पड़ा और दोस्तों की रिपोर्ट आया। इसको लेकर पुलिस थाना सूरसागर में इसका मामला भी दर्ज है और पूर्व में जेल भी जा चुका है।

ट्रक ड्राइवर बनाकर अवैध मादक पदार्थ की करता था तस्करी
ऑपरेशन स्पेशल साइक्लोन टीम की ओर से दौड़ चलाया गया, जिसके तहत जिला फलौदी के 10,000 में जोधपुर ग्रामीण के 5,000 इनामी आरोपी बलदेव राम गुड्डू को भी गिरफ्तार किया। इसके खिलाफ भी हत्या का प्रयास लूट और डकैती सहित कई धाराओं में नौ मामले दर्ज हैं। आरोपी तीन मामलों में 2021 में फरार चल रहा था। वहीं, आरोपी ट्रक चालक का भी काम करते हुए अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने 2016 में तीन क्विंटल, डोडा पोस्त और हत्यार के साथ पकड़ा गया।  21 महीने तक जेल में रहने के बाद आरोपी 007 गैंग से जुड़ गया। साल 2021 में थडिया गांव में 007 और 0029 के गैंगस्टरों के बीच गैंगवार में भी मुख्य भूमिका सामने आई थी।


साइक्लोन टीम के प्रभारी कन्हैयालाल के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई को दिया अंजाम
पूरी कार्रवाई में साइक्लोन टीम के प्रभारी रहे कन्हैयालाल देवाराम सहित कई कांस्टेबल ने कड़ी मशक्कत के बाद इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल, पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ में जुटी हुई है। कई और मामले खुलने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed