{"_id":"604c46828ebc3e592c736167","slug":"rajasthan-five-people-including-two-women-dead-in-road-accidents-in-jodhpur-rajasthan-cm-ashok-gehlot-expressed-grief","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोधपुर में भीषण सड़क हादसा : दो महिलाओं समेत दिल्ली के पांच यात्रियों की मौत, सीएम गहलोत ने जताया दुख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोधपुर में भीषण सड़क हादसा : दो महिलाओं समेत दिल्ली के पांच यात्रियों की मौत, सीएम गहलोत ने जताया दुख
Sat, 13 Mar 2021 10:51 AM IST
दीप्ति मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Sat, 13 Mar 2021 10:51 AM IST
सार
- राजस्थान के जोधपुर में पर्यटक बस और ट्रक की भिड़ंत
- हादसे में पांच की मौत, छह बच्चों समेत 12 लोग घायल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के जोधपुर में शनिवार सुबह एक पर्यटक बस और ट्रक की भिडंत हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में दो महिलाओं समेत पांच यात्रियों की मौत हो गई और छह बच्चों समेत एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
बस में दिल्ली से आए पर्यटक सवार थे। सभी पर्यटक जैसलमेर से घूमकर वापस लौट रहे थे। तभी सुबह गाडना गांव के पास उनकी मिनी एक ट्रोले से जा भिड़ी। हादसे में घायल सभी लोगों को बाप अस्पताल लाया गया है। पुलिस के मुताबिक, जोधपुर जिले के बाप इलाके में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में दो महिलाओं सहित पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं छह बच्चों सहित 12 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
Rajasthan: 5 people were killed in a collision between a bus and a trailer truck on National Highway 11 in Bap, Jodhpur District
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) March 13, 2021
थानाधिकारी हरि सिंह राजपुरोहित ने बताया कि दिल्ली से यह पर्यटक मिनी बस से जैसलमेर जा रहे थे, तभी शनिवार सुबह बस फलौदी के बाप थाना इलाके के एनएच-11 पर गाड़ना गांव के समीप एक ट्रोले से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि मिनी बस के परखच्चे उड़ गए। बस में सवार सभी लोग अंदर ही फंस गए मौके पर वीभत्स हालात के बीच पुलिस व ग्रामीणों ने मदद कर घायलों को बाहर निकाला।
अधिकारी ने बताया कि घायलों को फलौदी और बीकानेर अस्पताल भेजा गया है। घायलों में कुछ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस का मानना है कि मिनी बस और ट्रक में से किसी एक चालक को झपकी आने के कारण हादसा हुआ है।
गहलोत ने दुख जताया
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस भीषण सड़क हादसे पर ट्वीट कर दुख जताया है। गहलोत ने ट्वीट किया, ''जोधपुर के बाप क्षेत्र में गाड़ना गांव के पास एनएच-11 पर हुए सड़क हादसे में पांच लोगों की मृत्यु अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं, ईश्वर उन्हें इस बेहद कठिन समय में संबल दें, दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है।''