फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Rajasthan By Election 2024 UDH Minister Jhabar Singh Kharra claims BJP will win all seven seats in by-election

Rajasthan By Election 2024: UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा का दावा, उपचुनाव में बीजेपी सातों सीटों पर विजयी होगी

Fri, 18 Oct 2024 05:11 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 18 Oct 2024 05:11 PM IST
सार

'राजस्थान में हो रहे उपचुनाव को लेकर कहा कि हर पार्टी की अपनी नीति होती है। प्रदेश की भाजपा सरकार ने भी अपनी नीति बनाई है। हमें विश्वास है कि सभी सात सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार जीत दर्ज करेंगे।'

विज्ञापन
Rajasthan By Election 2024 UDH Minister Jhabar Singh Kharra claims BJP will win all seven seats in by-election
UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में सात सीटों पर उपचुनाव होने हैं और हम पूरी तरह से तैयार हैं और हमारा प्रयास होगा कि उपचुनावों को जीतेंगे। उन्होंने कांग्रेस की गठबंधन की रणनीति पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि हर पार्टी अपना नीति निर्धारण करने को स्वतंत्र है। गठबंधन तो हरियाणा में भी हुआ था, जनता गठबंधन को किस रूप में लेती है, इस पर निर्भर करता है। लेकिंग राजस्थान में पिछले 10 महीने में हमने जिस प्रकार से पेपर चोरों और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ जिस तरह से कार्रवाई की है। संगठित अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है, उद्योग जगत में कई तरह के समझौते हुए हैं। आरसीपी के लिए समझौता ऐसी और भी कई बातें हैं, जिसके मार्फत हमें लगता है कि जनता भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करेगी। यह बातें यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कही।

विज्ञापन


कम्यूनिकेशन गैप और पिछले महीने उनके ही पार्टी के विधायक रामबिलास मीणा द्वारा विधायक के काम नहीं होने के आरोपों पर कहा कि स्थानांतरण एक अलग चीज है और विकासक कार्य अलग चीज है। विकास के कार्यों में कोई कमी नहीं रखी है। यह पहली बार है, जिसने अपने पहले सत्र में जिस तरह का बजट पेश किया है। सामान्यत: सरकार अपने अंतिम वर्ष में इस तरह के बजट पेश करती है, हम बजट क्रियान्वयन के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन


सरकार के यू टर्न और मनोनीत पार्षदों की सूची जारी करने और रातों रात वापस लेने के सवाल पर मंत्री खर्रा बोले कि विभाग के स्तर पर लिपिक और तकनीकी के स्तर पर हुई त्रुटि के साथ दूसरी संस्थान का नाम लिख दिया गया। परिषद की जगह पालिका कर दी गई और पालिका की जगह परिषद कर दिया गया, हम संशोधित सूची जल्दी जारी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed