फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Rajasthan Bhairon Singh Rathore passed away who took part in Indo-Pak war

Rajasthan: भारत-पाकिस्तान के युद्ध में हिस्सा लेने वाले भैरों सिंह राठौड़ का निधन, कई दिनों से थे बीमार

Mon, 19 Dec 2022 03:45 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 19 Dec 2022 03:45 PM IST
सार

साल 1971 की लड़ाई के नायक भैरों सिंह राठौड़ को सीने में दर्द और बुखार के चलते जोधपुर एम्स में भर्ती कराया गया था। भैरों साल 1987 में BSF से रिटायर्ड हुए थे, वे भारत-पाकिस्तान के युद्ध में हिस्सा लिए थे।

विज्ञापन
Rajasthan Bhairon Singh Rathore passed away who took part in Indo-Pak war
भैरों सिंह राठौड़ का निधन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साल 1971 की लड़ाई के नायक भैरों सिंह राठौड़ जिंदगी की जंग हार गए हैं। उनका जोधपुर एम्स अस्पताल में निधन हो गया। सीने में दर्द और बुखार के चलते उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। भैरो सिंह साल 1987 में बीएसएफ से रिटायर्ड हुए थे। भैरों सिंह ने भारत और पाकिस्तान के युद्ध में हिस्सा लिया था। साल 1971 में युद्ध के दौरान भैरों सिंह लोंगेवाला में पोस्टेड थे। भैरो सिंह को सेना मेडल से सम्मानित किया गया था।

विज्ञापन


आपको बता दें, राजस्थान की लोंगेवाला चौकी पर उनके द्वारा प्रदर्शित किए गए पराक्रम को फिल्म बॉर्डर में प्रदर्शित किया गया था। राठौड़ के बेटे सवाई सिंह ने पीटीआई को बताया था कि उनके पिता को युद्ध की 51वीं वर्षगांठ से दो दिन पहले 14 दिसंबर को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) जोधपुर में भर्ती कराया गया, जब उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया और उनके शरीर के अंग पैरालिसिस से प्रभावित जैसे प्रतीत हुए।
विज्ञापन




सिंह ने कहा, डॉक्टरों ने हमें बताया कि मेरे पिता को संभवत: मस्तिष्काघात हुआ है। पिछले कुछ दिनों में उनका आईसीयू में भी उपचार हुआ है। सिंह परिवार जोधपुर से करीब 120 किलोमीटर दूर सोलंकियातला गांव में रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed