फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Protest against liquor shop

एक घंटे पहले खुली शराब दुकान को ऐसे कराया बंद

Sat, 01 Apr 2017 04:32 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 01 Apr 2017 04:32 PM IST
विज्ञापन
Protest against liquor shop
शराब दुकान का विरोध करते लोग - फोटो : amar ujala
प्रदेश में नए शराब ठेके खुलने के साथ ही इनका विरोध भी शुरू हो गया है। बाड़मेर में एक घंटे बाद ही शराब दुकान के विरोध में लोग सड़क पर उतर आए।
विज्ञापन


शहर की चौहटन रोड पर थार गैस एजेंसी के सामने शराब ठेके का विरोध शुरू हो गया है। शनिवार सुबह यहां लोगों ने नारेबाजी की और रास्ता रोक दिया। लोगों का कहना है कि यहां पास ही हनुमान मंदिर है। इसके बावजूद आबकारी विभाग ने बिना सर्वे किए ही शराब दुकान को यहां खोलने की अनुमति दे दी। यहां मुख्य बाजार में महिलाओं का आना—जाना भी लगा रहता है। पहले भी यहां आए दिन झगड़े होते रहते थे। मामले में आबकारी अधिकारी देवेन्द्र दसौरा का कहना है कि दुकान नियमानुसार आवंटित की गई है।


उधर, चार घंटे तक चले प्रदर्शन के दौरान लोगों ने बाजार में आने की गलियां तक बंद कर दी। इसके चलते यहां वाहनों की कतार लग गई और राहगीरों को भी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed