{"_id":"64cbc7ae130ef2989800064d","slug":"police-investigates-rajendra-gudha-s-bungalow-regarding-minor-s-kidnapping-and-rape-case-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jodhpur: नाबालिग के अपहरण व रेप के आरोपियों ने बढ़ाई गुढ़ा की मुश्किलें, पुलिस ने खंगाला पूर्व मंत्री का बंगला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jodhpur: नाबालिग के अपहरण व रेप के आरोपियों ने बढ़ाई गुढ़ा की मुश्किलें, पुलिस ने खंगाला पूर्व मंत्री का बंगला
Thu, 03 Aug 2023 09:02 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 03 Aug 2023 09:02 PM IST
सार
जोधपुर ग्रामीण एसपी धर्मेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि नाबालिग के पोक्सो केस में पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि गुढ़ा के निवास पर बने सर्वेंट क्वार्टर में घटना हुई है। टीम इस संबंध में जांच रिपोर्ट पेश करेगी, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
राजेंद्र गुढ़ा व जोधपुर ग्रामीण एसपी धर्मेन्द्र सिंह यादव।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। जोधपुर पीपाड़ पुलिस ने आज गुढ़ा के जयपुर में अस्पताल रोड स्थित बंगले पर सर्च ऑपरेशन चलाया। जोधपुर ग्रामीण एसपी ने बताया कि
विज्ञापन
नाबालिग के पोक्सो केस में पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया है कि पूर्व मंत्री राजेन्द्र गुढ़ा के निवास पर बने सर्वेंट क्वार्टर में घटना हुई थी। वहां रैन बसेरा भी बना हुआ है।
विज्ञापन
जोधपुर जिले में आने वाले पीपाड़ थाने में पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज नाबालिग लड़की की किडनैपिंग और रेप के मामले में पीपाड़ पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि पूर्व मंत्री राजेन्द्र गुढ़ा के निवास पर बने सर्वेंट क्वार्टर में घटना हुई थी। इसको लेकर पूर्व मंत्री के आवास पर आज पीपाड़ थाना पुलिस की टीम पहुंची है। फिलहाल मामले की पड़ताल की जा रही है। जल्द ही टीम वापस जोधपुर आकर इस संबंध में जांच पड़ताल की पूरी रिपोर्ट पेश करेगी, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
दो नाबालिग लड़कियों के लापता होने और रेप का मामला
जोधपुर ग्रामीण एसपी धर्मेन्द्र सिंह यादव ने मीडिया से बातचीत में बताया कि दो नाबालिग लड़कियों के लापता होने का मामला सामने आया था, जिसमें बीकानेर के रहने वाले दो लड़कों को गिरफ्तार किया था। तो पूछताछ के दौरान सामने आया कि एक घटना स्थल जयपुर का भी था। ऐसे में पुलिस कस्टडी में दोनों आरोपियों को लेकर हमारे एसएचओ अपनी टीम के साथ जयपुर में मौका तस्दीक करने के लिए गए हुए हैं। तस्दीक के दौरान सामने आया कि पूर्व मंत्री राजेन्द्र गुढ़ा के आवास के अंदर बने गार्ड रूम में घटना होने की बात अभी सामने आई है। जिसकी पड़ताल के बाद जब रिपोर्ट आएगी उसके बाद ही खुलकर कुछ कहा जा सकेगा। अभी एसएचओ से फोन पर वार्ता हुई है, इसलिए इस पर कुछ पुख्ता नहीं कहा जा सकता। हां, यह बात सामने आई कि पूर्व मंत्री के आवास में एक रैन बसेरा बना हुआ है।