फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur News: Woman Duped of Lakhs on Pretext of Doubling Investment in a Year, Named Accused Absconding

Jodhpur News: एक साल में निवेश पर दोगुना पैसा लौटाने का झांसा देकर युवती से लाखों की ठगी

Wed, 30 Jul 2025 04:47 PM IST
जोधपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: जोधपुर ब्यूरो Updated Wed, 30 Jul 2025 04:47 PM IST
सार

निवेश करवाने के नाम पर फ्रॉड के एक मामले में शहर की एक युवती ने नामजद मामला दर्ज करवाया है। युवती का कहना है कि आरोपियों ने एक सेमिनार में बुलाकर निवेश के बदले एक साल में पैसा दुगुना करने का लालच दिया था।

विज्ञापन
Jodhpur News: Woman Duped of Lakhs on Pretext of Doubling Investment in a Year, Named Accused Absconding
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शहर में निवेश के नाम पर ठगी का एक और मामला सामने आया है। कमला नेहरू नगर निवासी युवती नीलम पुत्री रामचंद्र भंभानी ने इस संबंध में मामला दर्ज कराया है। युवती से डेढ़ से दो लाख रुपये की ठगी की गई। पीड़िता का आरोप है कि एक फर्जी कंपनी के नाम पर निवेश करवा कर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने अदालत से प्राप्त इस्तगासे के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


नीलम ने रिपोर्ट में बताया कि वर्ष 2023-24 में बाड़मेर निवासी ओमप्रकाश, हनुमानगढ़ के पीलीबंगा निवासी वकील सिंह, उत्तर प्रदेश के देवरिया निवासी जावेद अंसारी, चूरू जिले के काकलासर निवासी बजरंगलाल और देहरादून (उत्तराखंड) के मोहित सैनी ने मिलकर उसके साथ ठगी की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bhilwara News:भीलवाड़ा में तस्कर और पुलिस के बीच भिडंत, गाड़ी के टायर में लगी गोली तब भी भाग निकले
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता के अनुसार एक परिचित ने ट्रेड इलेवन फायर डॉट कॉम नामक कंपनी के बारे में बताया था। आरोपियों ने नवंबर 2023 और 11 फरवरी 2024 को होटल श्रीराम एक्सीलेंसी में सेमिनार आयोजित किया, जिसमें निवेश के बदले एक साल में पैसा दोगुना करने का लालच दिया गया।

कंपनी का एक कार्यालय फ्लैट नंबर 101, दासपा हाउस, रातानाडा में बताया गया था और इसका एक वेबसाइट और सॉफ्टवेयर भी बनाया गया था, जिसमें पीड़िता की निवेश राशि और एक यूनिक आईडी दर्ज थी। शुरुआत में कंपनी के प्रतिनिधियों से कार्यालय में मुलाकात होती रही, लेकिन कुछ समय बाद कार्यालय बंद कर आरोपी फरार हो गए। कई बार आश्वासन देने के बावजूद उन्होंने पैसा वापस नहीं लौटाया और अब फोन कॉल्स का जवाब देना भी बंद कर दिया। पुलिस का कहना है कि इस गिरोह के खिलाफ और भी मामले सामने आ सकते हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed