फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Meghalaya Governor Satya Pal Malik In Jodhpur Says font play with Farmers , They Can Adopt The Violence If Their Demands Are Not Full Fil

सियासत: 'किसानों से पंगा न लें, वे खतरनाक लोग हैं' सत्यपाल मलिक की केंद्र को नई चेतावनी

Sat, 12 Mar 2022 08:39 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 12 Mar 2022 08:39 AM IST
सार

राजस्थान के जोधपुर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा कि किसानों को वह मिलेगा जो वे चाहते हैं, या तो बातचीत या लड़ाई के माध्यम से, या यदि आवश्यक हो, तो हिंसा के माध्यम से भी।

विज्ञापन
Meghalaya Governor Satya Pal Malik In Jodhpur Says font play with Farmers , They Can Adopt The Violence If Their Demands Are Not Full Fil
मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक - फोटो : PTI (फाइल)

विस्तार

मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक एक बार फिर से किसानों के मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार पर हमलावर हो गए हैं। उन्होंने निरस्त किए गए तीन कृषि कानूनों को लेकर चेतावनी दी है कि केंद्र सरकार को किसानों के साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहिए नहीं तो वे सभी अपनी मांगों को पूरी करने के लिए हिंसा का सहारा ले सकते हैं। मोदी सरकार को मेरी सलाह है कि वे किसान से पंगा न लें क्योंकि वे बहुत ही खतरनाक लोग हैं। राजस्थान के शहर जोधपुर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि किसानों को वह मिलेगा जो वे चाहते हैं, या तो बातचीत या लड़ाई के माध्यम से, या यदि आवश्यक हो, तो हिंसा के माध्यम से भी। मलिक ने कहा कि वह किसानों के मुद्दों को उठाने के लिए अपना पद भी खो सकते हैं, लेकिन अपनी आवाज उठाने या राज्यपाल का पद छीनने से नहीं डरते।

विज्ञापन


पीएम मोदी का मुकाबला करने में सक्षम हूं: मलिक
मलिक ने कहा कि काश्तकारों का गला घोंटा नहीं जा सकता। वे जानते हैं कि अपनी मांगों को कैसे पूरा किया जाए। अगर उन्हें दिया गया आश्वासन पूरा नहीं हुआ तो वे अपना विरोध फिर से शुरू करेंगे। हालांकि उन्होंने ये स्पष्ट किया कि केंद्र के साथ उनकी कोई 'शत्रुता' नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं दिल्ली में डेढ़ कमरे के घर में रहता हूं, इसलिए मैं किसानों के मुद्दे पर पीएम मोदी का मुकाबला करने में सक्षम हूं। 
विज्ञापन


मलिक ने पीएम मोदी को अहंकारी बताया था
जनवरी में मलिक ने दावा किया कि किसानों के मुद्दे पर दोनों के बीच एक बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने अहंकारी' व्यवहार किया। उन्होंने आगे दावा किया था कि जब उन्होंने अमित शाह के साथ पीएम मोदी के व्यवहार के बारे में बात की, तो केंद्रीय गृह मंत्री ने टिप्पणी की कि पीएम ने अपना दिमाग खो दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed