फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Lok Sabha Election: Know when voting will take place in Jodhpur

LS Election: जोधपुर में जानें कब होगा मतदान, बीजेपी से गजेंद्र सिंह और कांग्रेस से करण सिंह में मुकाबला

Sat, 16 Mar 2024 04:14 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 16 Mar 2024 04:14 PM IST
सार

Lok Sabha Chunav 2024: चुनाव आयोग ने आगामी लोकसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा कर दी है। इसी कड़ी में राजस्थान के जोधपुर में 26 अप्रैल को मतदान होना है। यहां भाजपा ने केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को मैदान में उतारा है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने करण सिंह को टिकट दिया है। 

विज्ञापन
Lok Sabha Election: Know when voting will take place in Jodhpur
26 अप्रैल को मतदान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चुनाव आयोग ने 18वीं लोकसभा के लिए शनिवार को चुनाव तारीखों का ऐलान कर दिया है। चुनाव तारीखों के ऐलान के साथ ही देशभर में आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है। इसी कड़ी में जोधपुर में 26 अप्रैल को मतदान होना है। यहां भाजपा ने फिर से गजेंद्र सिंह शेखावत पर भरोसा जताया गया है।

विज्ञापन


दो बार रह चुके हैं शेखावत सांसद
शेखावत पहली बार 2014 में लोकसभा चुनाव में उतरे और जीत हासिल की। शेखावत दो बार लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं और यह तीसरी बार है जब फिर से भाजपा ने शेखावत पर भरोसा जताया है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने राजस्थान में लोकसभा की 10 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। इसके तहत जोधपुर लोकसभा सीट से इस बार राजपूत चेहरे करण सिंह उचियारड़ा को मैदान में उतारा है।
विज्ञापन


प्रदेश में कुल 51756 मतदान केन्द्र बनाए गए
बता दें कि राजस्थान में कुल 51756 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। पिछले लोकसभा चुनावों में राजस्थान में कुल 3,24,41,064 लोगों ने मतदान किया, इनमें बीजेपी को 59.1% व कांग्रेस को 34.6% वोट मिले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed