फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Karthikeya-Amanat Wedding: Dr. Kirori Lal Meena arrives at Shivraj Singh Chouhan's son's wedding

Karthikeya-Amanat Wedding: 'मामा' के बेटे की शादी में पहुंचे 'बाबा', गर्मजोशी से हुआ स्वागत, मुखिया भी मौजूद

Thu, 06 Mar 2025 10:51 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 06 Mar 2025 10:51 PM IST
सार

डॉ. मीणा और शिवराज सिंह चौहान संघ पृष्ठभूमि से आते हैं और उनकी हालिया सार्वजनिक बातचीत भी सुर्खियों में रही थी। मीणा की इस उपस्थिति को खास माना जा रहा है, क्योंकि फोन टैपिंग विवाद के बाद वे सार्वजनिक तौर पर कम दिख रहे थे।

विज्ञापन
Karthikeya-Amanat Wedding: Dr. Kirori Lal Meena arrives at Shivraj Singh Chouhan's son's wedding
किरोड़ीलाल मीणा का स्वागत करते शिवराज सिंह चौहान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे के विवाह समारोह में राजस्थान सरकार के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा विशेष अतिथि के रूप में पहुंचे। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया, जिससे यह मुलाकात राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गई।

विज्ञापन


राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा तेज
डॉ. किरोड़ी लाल मीणा और शिवराज सिंह चौहान दोनों संघ पृष्ठभूमि से आते हैं और उनके आपसी संबंध अच्छे माने जाते हैं। हाल ही में राइजिंग राजस्थान कार्यक्रम के दौरान दोनों नेताओं के बीच हुई मजाकिया बातचीत भी सुर्खियों में रही थी, जहां मीणा ने खुद को "बाबा" और चौहान ने खुद को "मामा" बताया था। डॉ. मीणा की इस समारोह में मौजूदगी इसलिए भी अहम मानी जा रही है, क्योंकि हाल ही में फोन टैपिंग विवाद को लेकर उन्हें पार्टी की ओर से नोटिस मिला था, जिसके बाद से वे सार्वजनिक रूप से कम नजर आ रहे थे। ऐसे में उनकी यह उपस्थिति राजनीतिक संकेत भी दे रही है।
विज्ञापन


भजनलाल शर्मा से मुलाकात पर नजरें
शादी समारोह में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी मौजूद हैं। माना जा रहा है कि इस मौके पर डॉ. किरोड़ी लाल मीणा और भजनलाल शर्मा के बीच गतिरोध समाप्त हो सकता है। लोकसभा चुनावों के दौरान डॉ. मीणा ने इस्तीफे की पेशकश की थी और दौसा उपचुनाव में उनके भाई की हार के बाद उन्होंने अपनों पर ही "पीठ में खंजर घोंपने" का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब जब वे शादी समारोह में केंद्र सरकार के कई बड़े नेताओं के संपर्क में आएंगे, तो राजस्थान की राजनीति में नए समीकरण बन सकते हैं। जोधपुर में यह मुलाकात सिर्फ एक पारिवारिक आयोजन तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसका असर राज्य की राजनीति पर भी पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed