फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur Threatened and demanded Rs 50-50 lakh from gold trader-builder in the name of Lawrence Gang

Jodhpur: सोना कारोबारी-बिल्डर से लॉरेंस गैंग के नाम पर धमकी देकर मांगे 50-50 लाख रुपये, काम तमाम करने की धमकी

Wed, 20 Sep 2023 07:38 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 20 Sep 2023 07:38 PM IST
सार

जोधपुर में बड़े सोना कारोबारी और बिल्डर से लॉरेंस गैंग के नाम पर धमकी देकर 50-50 लाख रुपये मांगे गए। फोन पर कहा, तुम्हारा काम तमाम कर देंगे। फिलहाल, पुलिस ने फोन करने वाले को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Jodhpur Threatened and demanded Rs 50-50 lakh from gold trader-builder in the name of Lawrence Gang
डॉ अमृता दुहन, DCP, जोधपुर ईस्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वह बेरोजगार था और उसे रोजगार नहीं मिल रहा था। उसे पैसे कमाने थे, तो उसने पैसे कमाने का शॉर्टकट रास्ता अपनाया और गूगल पर जोधपुर में बड़े सोना कारोबारी और बिल्डर के नाम सर्च किए। उनके मोबाइल नंबर मिलने पर उन्हें फोन किया और धमकी दी कि मैं लॉरेंस गैंग से बोल रहा हूं, 50 लाख रुपये दे दो।

विज्ञापन


कुछ इस तरह बदमाश लॉरेंस गैंग का फर्जी गुर्गा बनकर लोगों को धमका रहा था। लेकिन जोधपुर पुलिस की नजर से नहीं बच पाया और पुलिस ने उसे पकड़ ही लिया। पूरे मामले के बारे में बताते हुए डीसीपी डॉक्टर अमृता दुहन ने बताया कि जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट में रातानाडा और शास्त्री नगर थाने में लॉरेंस गैंग का गुर्गा बन धमकाने का मामला सामने आया है। दोनों ही मामलों में 50 लाख रुपये मांगे गए और रुपये नहीं देने पर जान से मार देने की धमकी दी और कहा कि तुम्हारा काम तमाम कर देंगे।
विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए दो विशेष टीमों का गठन किया गया और इन टीमों ने सूरत से मोबाइल लोकेशन के आधार पर हरिराम उर्फ हरीश पुत्र हरचंदराम निवासी उदानियों की ढाणी फलौदी को गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म भी कबूल किया, उसने बताया कि मैं बेरोजगार होने के कारण रुपये और पैसों की कमी से परेशान था। इसलिए गूगल पर जोधपुर के बड़े सोना कारोबारी और बिल्डर के नाम सर्च किए। उनके मोबाइल नंबर लेकर उन्हें धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पूछताछ में सामने आया है कि हरिराम के खिलाफ तीन और मामले मल्हारगढ़ मध्यप्रदेश, उदयपुर और फलौदी में दर्ज हैं। पूछताछ में सामने आया है कि उसका लॉरेंस गैंग से कोई संबंध नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed