फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur: Salute to Team India on the beat of Chang, Holi colours on cricket, demand for Kohli and Rohit in the

Jodhpur: चंग की थाप पर टीम इंडिया को सलाम, क्रिकेट पर चढ़ा होली का रंग, बाजारों में कोहली और रोहित की डिमांड

Sun, 09 Mar 2025 01:44 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 09 Mar 2025 01:44 PM IST
सार

कल भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है, वहीं बाजारों में विराट कोहली और रोहित शर्मा की तस्वीरों वाली चंग की भरपूर डिमांड है।

विज्ञापन
Jodhpur: Salute to Team India on the beat of Chang, Holi colours on cricket, demand for Kohli and Rohit in the
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला कल भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा, जिसे लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। खासतौर पर जोधपुर में होली और क्रिकेट का अनोखा कॉम्बिनेशन देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन


हालांकि होली अभी चार दिन दूर है लेकिन मारवाड़ में पहले से ही इस त्योहार का रंग चढ़ने लगा है। जगह-जगह युवाओं की टोलियां चंग की थाप पर फाग गाते हुए नजर आ रही हैं। इस बार जोधपुर के क्रिकेटप्रेमी होली के रंग में भारतीय टीम के समर्थन का तड़का भी लगा रहे हैं।
विज्ञापन


जोधपुर के बाजारों में इस बार विराट कोहली और रोहित शर्मा की तस्वीरों वाली चंग खूब बिक रही हैं। क्रिकेटप्रेमी इन स्पेशल चंग को खरीदकर होली की फाग के बीच भारतीय टीम को सपोर्ट कर रहे हैं। जैसे ही कोई ग्राहक इन चंग पर भारतीय खिलाड़ियों की तस्वीर देखता है, वह उसे खरीदने के लिए उत्साहित हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


1200 से 1800 रुपये तक बिक रही खास चंग

नई सड़क बाजार स्थित जनता म्यूजिकल्स के जितेंद्र चौहान ने बताया कि वे हर साल कुछ नया करने की कोशिश करते हैं। इस बार भारतीय टीम को सपोर्ट करने के लिए खासतौर पर खिलाड़ियों की तस्वीरों वाली चंग तैयार की गई है, जिसकी बाजार में जबरदस्त डिमांड है। ये चंग 1200 से 1800 रुपये तक बिक रही हैं और क्रिकेटप्रेमी इन्हें बड़े चाव से खरीद रहे हैं।


जोधपुर में इस बार होली का जश्न भारतीय टीम की जीत की कामना के साथ मनाया जा रहा है। क्रिकेट और त्योहार के इस अनोखे संगम ने माहौल को और भी खास बना दिया है। अब सभी की निगाहें कल के फाइनल मुकाबले पर टिकी हैं, जहां हर क्रिकेटप्रेमी भारतीय टीम की जीत की दुआ कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed