Jodhpur News: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने ली दिशा की बैठक, जलापूर्ति को लेकर अधिकारियों को दिए दिशा
बैठक में केंद्र और राज्य बजट के क्रियान्वयन, विकास कार्यों और जनसमस्याओं के समाधान पर चर्चा की गई। विशेष रूप से जल संकट, शिक्षा, चिकित्सा, स्वास्थ्य, सड़क और स्वच्छता जैसे प्रमुख मुद्दों पर फोकस किया गया।
विस्तार
गर्मी की शुरुआत के साथ ही पश्चिमी राजस्थान में होने वाली जलापूर्ति को लेकर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने रविवार दिशा की बैठक में अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए। बैठक में जोधपुर संसदीय क्षेत्र में आने वाले जोधपुर फलौदी जिले के जनप्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में केंद्र और राज्य बजट के क्रियान्वयन, विकास से जुड़े मुद्दे और जनप्रतिनिधियों की समस्याओं के निराकरण पर चर्चा हुई।
ये भी पढ़ें: आज कांग्रेस की बड़ी बैठक, पूर्व सीएम, प्रभारी, प्रदेशाध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारी रहेंगे मौजूद; जानें
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि भारत सरकार की विभिन्न योजनाएं जोकि राज्य सरकार के मार्फत क्रियान्वयन होती हैं उन सभी की प्रगति की समीक्षा के लिए व्यवस्थाएं बनी हैं उन्हें व्यवस्थाओं का फीडबैक लेने के लिए आज दिशा कमेटी के बैठक का आयोजन किया गया। सभी मुद्दों पर विस्तार चर्चा की गई है। खासकर पेयजल की समस्याओं को लेकर पश्चिम क्षेत्र में अत्यधिक गर्मी होने के कारण यहां पर पेयजल की समस्या गर्मी के मौसम में बनी रहती है। इस विषय पर भी विस्तृत चर्चा की गई है।
ये भी पढ़ें: आंधी, तूफान, ओलावृष्टि से फसल चौपट, जयपुर में कलेक्टर नुकसान का जायजा लेने पहुंचे; जानें
दिशा की बैठक के बाद में छह मुख्य बिंदु शिक्षा, चिकित्सा, स्वास्थ्य, सड़क, स्वच्छता और पेयजल के विषय में विस्तृत बातचीत की है। बैठक के बाद में निश्चित तौर पर सभी विषय में गुणात्मक सुधार होगा। दिशा की बैठक में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल पाली सांसद पीपी चौधरी विधायक देवेंद्र जोशी विधायक अर्जुन लाल गर्ग जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल सहित सभी अधिकारी मौजूद रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.