फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur News: Swift police action in Bhadla assault case, five accused taken into custody

Jodhpur News: भड़ला मारपीट मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई, पांच आरोपियों को हिरासत में लिया

Tue, 09 Sep 2025 01:58 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 09 Sep 2025 01:58 PM IST
सार

भड़ला गांव में दो युवकों से मारपीट और जातिसूचक गालियां देने के मामले में फलोदी पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना के बारे में आगे की पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
Jodhpur News: Swift police action in Bhadla assault case, five accused taken into custody
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फलोदी पुलिस ने भड़ला गांव में हुई मारपीट की घटना में त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला 6 सितंबर की रात का है, जब बाप थाना क्षेत्र के भड़ला गांव में दो युवकों को रोककर उनके साथ मारपीट की गई और जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिला पुलिस अधीक्षक फलोदी कुन्दन कंवरिया ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

विज्ञापन


निर्देशों के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फलोदी ब्रजराजसिंह चारण आरपीएस, वृताधिकारी अचलसिंह देवड़ा आरपीएस और थानाधिकारी बाप रमेश ढाका के नेतृत्व में टीम ने दबिश देकर आरोपियों जयराजसिंह, विजयसिंह, सुमेरसिंह, कुलदीपसिंह और भवानीसिंह को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक स्विफ्ट कार और बोलेरो कैंपर गाड़ी भी जब्त की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Jodhpur News: रेलवे की तैयारियों ने बनाई मिसाल, जातरुओं के लिए बेहतरीन व्यवस्थाओं से रामदेवरा मेला यादगार बना
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रार्थी गेनाराम मेघवाल निवासी अवाय (थाना नाचना, जैसलमेर) ने रिपोर्ट में बताया कि 6 सितंबर की रात करीब 2 बजे वह अपने साथी मदनलाल के साथ रोला गांव जा रहा था। इसी दौरान आरोपियों ने उन्हें रोका, जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया और जबरन वाहन में डालकर ले गए। इसके बाद लाठी, डंडों और बेल्ट से मारपीट की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर तत्काल कार्रवाई की।


गिरफ्तार आरोपी अलग-अलग जिलों नागौर, जैसलमेर, बीकानेर और हनुमानगढ़ के निवासी हैं और भड़ला प्लांट में सुरक्षा कंपनियों के गार्ड के रूप में कार्यरत थे। पूछताछ में आरोपियों ने युवकों के साथ चोरी के संदेह में मारपीट करना स्वीकार किया है। पीड़ित युवक जैसलमेर जिले के नाचना थाना क्षेत्र के अवाय गांव के रहने वाले हैं।

जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है और अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है। साथ ही उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी प्रकार की चोरी या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, कानून अपने हाथ में न लें और अफवाहों पर ध्यान न दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed