फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur News: Stone pelting between two brothers over a minor dispute, one brother died in the police station

Jodhpur News: मामूली विवाद में दो भाइयों के बीच हुआ पथराव, थाने पहुंचे दोनों पक्ष, एक भाई की थाने में मौत

Mon, 13 May 2024 12:03 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 13 May 2024 12:03 PM IST
सार

रविवार दो भाइयों के बीच आपसी विवाद में पथराव के बाद पुलिस स्टेशन में तबियत बिगड़ने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। परिजनों एवं समाज के लोगों ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने पर धरना दे दिया।

विज्ञापन
Jodhpur News: Stone pelting between two brothers over a minor dispute, one brother died in the police station
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रविवार को जोधपुर के खुड़ाला गांव में दो भाइयों के बीच झगड़े व पथराव के बाद पुलिस स्टेशन झंवर में पहुंचे लोगों में से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक के परिजनों एवं समाज के लोगों ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाते हुए वहीं धरना दे दिया लेकिन बाद में सीसीटीवी फुटेज दिखाने के बाद परिजन मुआवजे की मांग पर अड़ गए। डॉक्टरों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक हार्ट पेशेंट था और उसे पूर्व में चार बार अटैक आ चुका है।

विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) निशांत भारद्वाज ने बताया कि खुड़ाला गांव निवासी राजूराम सांसी (47) की मौत हुई है। शव मथुरादास माथुर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। मृत्यु से पहले उसने अपने भाई मांगीलाल, भाभी, भतीजे व भतीजे की पत्नी सहित पांच लोगों के खिलाफ प्राणघातक हमले का मामला दर्ज कराया था अब इसमें हत्या की धारा भी जोड़ दी गई है। संभवत आज मृतक का पोस्टमार्टम होगा। 
विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए सहायक पुलिस आयुक्त ने बताया कि मांगीलाल और उसका छोटा भाई राजूराम आस-पड़ोस में रहते हैं। मांगीलाल के छह साल के पोते से खेलते समय एक पत्थर राजूराम के मकान में जा गिरा। इस पर गुस्से में राजूराम ने पोते को फटकार लगाई। पोते ने जब घर जाकर मामला बताया तो दादा मांगीलाल समेत घर के अन्य सदस्य राजूराम के घर गए और वहां मारपीट और पथराव करने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मांगीलाल, उसके बेटे व पत्नी को थाने लेकर आई। साथ-साथ राजूराम भी उसकी पत्नी थाने पहुंचे और मांगीलाल व घरवालों के खिलाफ लिखित शिकायत दी। इसी दौरान दोनों भाई थाने में उलझ गए, इससे राजूराम की तबीयत खराब हो गई। पुलिस ने राजूराम को पानी पिलाया, लेकिन वह नीचे गिर गया। पुलिस उसे तुरंत झंवर के सरकारी अस्पताल ले गई लेकिन रास्ते में ही राजूराम की मौत हो गई।


पुलिस का कहना है कि राजूराम को पहले भी चार बार हार्ट अटैक आ चुका है। उसके दो स्टंट भी लगे थे और डॉक्टर ने उसे बाइक चलाने व जोर से बोलने से मना किया हुआ था, उसके बावजूद वह बाइक चलाकर थाने आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed