फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur News: Scorching Heat Takes a Toll, Advocates Seek Exemption from Wearing Black Coats

Jodhpur News: भीषण गर्मी ने किया हाल बेहाल, अधिवक्ताओं ने काला कोट पहनने की अनिवार्यता से छूट की मांग की

Sat, 24 May 2025 09:56 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 24 May 2025 09:56 AM IST
सार

पश्चिमी राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी के चलते राजस्थान हाईकोर्ट एसोसिएशन ने काला कोट पहनने की अनिवार्यता से छूट दिए जाने की मांग की है। 

विज्ञापन
Jodhpur News: Scorching Heat Takes a Toll, Advocates Seek Exemption from Wearing Black Coats
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है, विशेष रूप से पश्चिमी राजस्थान में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। इस भीषण गर्मी से आमजन ही नहीं, अधिवक्ता वर्ग भी अत्यधिक परेशान हैं। इसी क्रम में जोधपुर स्थित राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन ने मई और जून माह के दौरान अधिवक्ताओं को काला कोट पहनने की अनिवार्यता से छूट दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan: किरोड़ी लाल मीणा पहुंचे धरना स्थल, हनुमान बेनीवाल बोले साथ आएं तो 100 सीटों की जीत पक्की
विज्ञापन


राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन, जोधपुर की बैठक एसोसिएशन अध्यक्ष रतनाराम ठोलिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। महासचिव शिवलाल बरवड़ ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि वर्तमान में जोधपुर समेत पश्चिमी राजस्थान में अत्यधिक गर्मी पड़ रही है। ऐसे में एसोसिएशन ने राजस्थान हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल एवं जोधपुर के जिला एवं सत्र न्यायाधीश को एक प्रतिवेदन प्रेषित किया है। इसमें मांग की गई है कि मई और जून के महीनों में अधिवक्ताओं को अदालत में उपस्थिति के दौरान काला कोट पहनने की अनिवार्यता से छूट प्रदान की जाए। साथ ही यह भी अनुरोध किया गया है कि यह छूट जुलाई तक बढ़ाई जाए, जिससे अधिवक्ताओं को गर्मी एवं गर्मीजनित बीमारियों से राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में एसोसिएशन अध्यक्ष रतनाराम ठोलिया, उपाध्यक्ष धीरेन्द्र दाधीच, महासचिव शिवलाल बरवड़, सहसचिव विजेंद्र पुरी, पुस्तकालय सचिव श्रीमती कांता राजपुरोहित, कोषाध्यक्ष विमल कुमार माहेश्वरी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed