{"_id":"6842c154298de9f63e054c83","slug":"jodhpur-news-man-killed-by-brothers-in-law-in-brutal-street-attack-over-family-dispute-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jodhpur News: बीच सड़क पर सालों ने चाकुओं से गोदकर की जीजा की हत्या, पारिवारिक विवाद बना खूनी संघर्ष की वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jodhpur News: बीच सड़क पर सालों ने चाकुओं से गोदकर की जीजा की हत्या, पारिवारिक विवाद बना खूनी संघर्ष की वजह
Fri, 06 Jun 2025 03:52 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 06 Jun 2025 03:52 PM IST
सार
शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड इलाके में पारिवारिक विवाद के चलते दो सालों ने अपने जीजा की हत्या कर दी। हमले में मृतक का चचेरा भाई भी घायल हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में गुरुवार रात एक पारिवारिक विवाद ने हिंसक मोड़ ले लिया, जब दो सालों ने मिलकर अपने जीजा की बीच सड़क पर चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घटना में मृतक का चचेरा भाई भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक का शव मोर्चरी में रखवाया गया है।
विज्ञापन
घटना चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना क्षेत्र के सेक्टर 14 स्थित एक ज्यूस की दुकान के पास हुई, जहां देर रात नुमान नामक युवक और उसका चचेरा भाई रफीक खड़े थे। इसी दौरान मृतक के साले वहां पहुंचे और अचानक उन पर हमला कर दिया। दोनों पर चाकुओं से वार किए गए। नुमान को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां रात करीब एक बजे उसकी मौत हो गई, वहीं रफीक का इलाज जारी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Tonk News: किरोड़ी के छापों पर पायलट ने किया तीखा वार, बोले- अपनों को ही बेनकाब कर रहे हैं मंत्री
विज्ञापन
हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है और मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण पारिवारिक विवाद सामने आया है।
एसीपी रविंद्र बोथरा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। शुरुआती जांच में यह मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। हमलावरों की पहचान कर ली गई है और उनकी तलाश में पुलिस की टीमें लगी हुई हैं।