फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur News: Kangana did road show in support of Gajendra Singh Shekhawat.

Jodhpur News: कंगना रनौत ने किया रोड शो, बोलीं- क्षत्रिय और राजपूत कहीं भी हों, उनकी जड़ें राजस्थान में ही हैं

Tue, 23 Apr 2024 11:19 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 23 Apr 2024 11:19 PM IST
सार

कंगना खुले रथ पर सवार हुईं। रथ के आगे लोग नृत्य करते चल रहे थे। रोड शो के दौरान कंगना का जादू देखने को मिला। इतनी भीड़ जुटी, जैसे पूरा जोधपुर शहर उनका दीवाना हो गया हो।

विज्ञापन
Jodhpur News: Kangana did road show in support of Gajendra Singh Shekhawat.
जोधपुर में कंगना का रोड शो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री व भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र सिंह शेखावत के समर्थन में मंगलवार शाम फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने सूर्यनगरी में रोड शो किया। रोड शो में अपार जनसमूह उमड़ा।

विज्ञापन


कंगना खुले रथ पर सवार हुईं। रथ के आगे लोग नृत्य करते चल रहे थे। रोड शो के दौरान कंगना का जादू देखने को मिला। इतनी भीड़ जुटी, जैसे पूरा जोधपुर शहर उनका दीवाना हो गया हो। कंगना पूरे रोड शो के दौरान भाजपा का झंडा लहराती रहीं। कंगना पर जमकर पुष्प वर्षा हुई। आतिशबाजी से आसमान रंगीन हो गया। रोड शो में आगे ऊंट चल रहे थे। अबकी बार 400 पार को लेकर हुए रोड शो में जुटी भीड़ में पूरा जोश और उत्साह देखने को मिला। लोगों ने शेखावत के समर्थन में जबरदस्त नारेबाजी की। 
विज्ञापन


रोड शो के अंत में कंगना ने कहा कि क्षत्रिय और राजपूत कहीं भी हों, लेकिन उनकी जड़ें राजस्थान में हैं। जब कांग्रेस की मिलीजुली जहरीली सरकार ने मुझे ललकारा, मेरे चरित्र पर अंगुली उठाई, उस समय मेरे क्षत्रिय खून की हुंकार से सत्ता के तख्त पलट गए, कुर्सियां गिर गईं। जिन लोगों ने मेरा घर तोड़ा था, उनका घमंड टूट गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग सैनिकों के शौर्य पर अंगुली उठाते हैं। सेना का अपमान करते हैं। हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी कहते हैं कि घर में घुसकर मारेंगे। कंगना ने कहा कि आप कन्हैयालाल टेलर के विषय में सोचकर वोट दीजिएगा। हमारी नारी शक्ति और सेना के बारे में सोचकर वोट दीजिए। कंगना ने भारत माता की जय और जय श्रीराम के नारे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंगना ने जोधपुर लोकसभा सीट से शेखावत को प्रचंड बहुमत से जिताते हुए 400 पार के साथ मोदी जी को एक बार फिर प्रधानमंत्री बनाने की अपील की। रोड शो गुरुद्वारा सेक्टर-8 चौपासनी हाउसिंग बोर्ड निकट सैटलाइट अस्पताल से शुरू हुआ, जो सिंधी मार्केट सहित शहर के विभिन्न जगहों से होकर चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पहली पुलिया पर जाकर समाप्त हुआ। रथ पर कंगना के साथ सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी, जोधपुर दक्षिण महापौर वनिता सेठ, जिलाध्यक्ष देवेंद्र सालेचा, सुहासिनी शेखावत, सुरंगमा शेखावत साथ रहीं। इससे पहले, एयरपोर्ट पर भाजपा परिवार ने कंगना रनौत का जोरदार स्वागत किया।


कंगना ने लोगों से जोधपुर लोकसभा सीट से शेखावत को प्रचंड बहुमत से जिताते हुए 400 पार के साथ मोदी जी को एक बार फिर प्रधानमंत्री बनाने की अपील की।

इस दौरान कंगना का जादू देखने को मिला, रोड शो में इतनी भीड़ जुटी कि जैसे पूरा जोधपुर शहर उनका दीवाना हो गया हो। अबकी बार 400 पार को लेकर हुए इस रोड शो में जुटी भीड़ में पूरा जोश और उत्साह देखने को मिला। लोगों ने शेखावत के समर्थन में जबरदस्त नारेबाजी की, इससे पहले एयरपोर्ट पर भाजपा परिवार ने कंगना रनौत का जोरदार स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed