फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur News: Jaipur Anti Gangster Task Force arrested the wanted criminal Dinesh Babal

Jodhpur News: जयपुर एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई, 20 हजार के इनामी बदमाश दिनेश बाबल को पकड़ा

Fri, 21 Mar 2025 10:11 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 21 Mar 2025 10:11 PM IST
सार

यह मामला 24 मार्च 2023 का है, जब छोटी सादड़ी पुलिस की नाकाबंदी के दौरान दो स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी थी। बाद में पुलिस ने 803 किलो डोडा चूरा, 20 किलो अफीम, दो पिस्टल और कारतूस जब्त किए थे।

विज्ञापन
Jodhpur News: Jaipur Anti Gangster Task Force arrested the wanted criminal Dinesh Babal
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स पुलिस मुख्यालय जयपुर की टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की है। प्रतापगढ़ जिले से 20 हजार के इनामी दिनेश बाबल पुत्र बाबूलाल बिश्नोई निवासी डोली कला थाना कल्याणपुर जिला बालोतरा को जोधपुर के चौपासनी थाना क्षेत्र से पकड़ प्रतापगढ़ जिले की छोटी सादड़ी थाना पुलिस को सौंप दिया है। मामले में पुलिस को करीब दो साल से आरोपी की तलाश थी।

विज्ञापन


अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स दिनेश एमएन ने बताया कि 24 मार्च 2023 को प्रतापगढ़ जिले की छोटी सादड़ी पुलिस कारूण्डा चौराहे पर नाकाबंदी कर रही थी। तभी तेज गति से आ रही दो स्कॉर्पियो में सवार बदमाश पुलिस पर फायरिंग करते हुए नाकाबंदी तोड़ भागने लगे। करीब एक किलोमीटर आगे सामने से एक ट्रक आने पर बदमाशों की गाड़ी एक होटल की दीवार से टकरा गई। एक स्कॉर्पियो से दो व्यक्ति उतरकर खेतों में भाग गए। दूसरी स्कॉर्पियो से निकल चालक और उसके साथी ने पुलिस पर फायर कर भागने की कोशिश की। 
विज्ञापन


पुलिस ने जवाबी कार्रवाई कर दोनों बदमाशों गिरधारी राम निवासी बाड़मेर और उसके साथी रमेश कुमार विश्नोई निवासी जोधपुर के पैर में गोली मार दबोच लिया। पुलिस ने दोनों स्कॉर्पियो से 33 कट्टों में भरा 803 किलो डोडा चूरा, 20 किलो अफीम, दो पिस्टल और एक कारतूस जब्त किये थे। इस मामले में फरार आरोपी दिनेश बाबल की गिरफ्तारी पर आईजी रेंज बांसवाड़ा द्वारा 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसूचना और तकनीकी सहायता से टीम ने जोधपुर के चौपासनी थाना क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी इनामी बदमाश दिनेश बाबल को दबोच लिया। जिसे बाद में छोटी सादड़ी थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी जोधपुर के थाना शास्त्री नगर और डांगियावास में आपराधिक प्रकरण दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed