फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur News: Indigo flight faces technical fault at Jodhpur airport

Jodhpur News: जोधपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, जयपुर जाने वाले यात्री परेशान

Mon, 10 Mar 2025 12:29 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 10 Mar 2025 12:29 PM IST
सार

इंडिगो की जोधपुर-जयपुर फ्लाइट (6E7406) में तकनीकी खराबी आ गई, जिससे इसे रद्द करना पड़ा। यह फ्लाइट अहमदाबाद से सुबह 8:37 बजे जोधपुर पहुंची थी और सुबह 9:08 बजे जयपुर के लिए उड़ान भरने वाली थी। 

विज्ञापन
Jodhpur News: Indigo flight faces technical fault at Jodhpur airport
इंडिगो की फ्लाइट में खराबी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फ्लाइट संख्या 6E7406 में तकनीकी खराबी आ गई थी। यह फ्लाइट जोधपुर-जयपुर की है। फ्लाइट अहमदाबाद से सुबह 8:37 बजे जोधपुर पहुंची थी। सुबह 9:08 बजे जोधपुर से जयपुर के लिए उड़ान भरनी थी। यात्रियों को भी प्लेन में बैठा दिया गया था। तभी फ्लाइट के अंदर तकनीकी खराबी के कारण यात्रियों को वापस उतरने के लिए कहा गया। खराबी के कारण फ्लाइट को रद्द कर दिया गया है। फ्लाइट रद्द होने से जयपुर जाने वाले यात्री अब एयरपोर्ट पर परेशान हुए।

विज्ञापन


इस तकनीकी समस्या के कारण जयपुर जाने वाले सभी यात्री एयरपोर्ट पर असमंजस में फंसे रहे।उनकी उड़ान को रद्द किए जाने से उनकी यात्रा में काफी असुविधा हुई। लेकिन यात्रियों को न केवल समय की बर्बादी का सामना करना पड़ा। बल्कि उन्हें जरूरी जिस कम से जाना था, वो अब अपना वैकल्पिक व्यवस्था को देखते रेल और बस से यात्रा करने के लिए गए। ताकि वो समय पर पहुंच अपना जरूरी काम कर सकें।
विज्ञापन


इंडिगो के अधिकारियों की यात्रियों से अपील
इंडिगो के अधिकारियों ने फ्लाइट को रद्द करने का निर्णय लिया, ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। हालांकि, एयर लाइन ने इस स्थिति पर खेद जताया और यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था करने का आश्वासन दिया। साथ ही एयर लाइन ने यात्रियों से समझदारी और धैर्य बनाए रखने की अपील की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते चलें, अचानक फ्लाइट रद्द होने से इस घटना ने यात्रियों के लिए एक बड़ी असुविधा पैदा हो गई। खासकर उन लोगों के लिए जो जयपुर के लिए तुरंत यात्रा करना चाहते थे। उनको काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस पूरे घटनाक्रम के बाद यात्रियों ने एयर लाइन से यह अपेक्षाएं जताई है कि तकनीकी खराबियों को सुधारने और भविष्य में ऐसी समस्याओं से बचने के लिए और ठोस कदम उठाए जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed