फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur News: Huge fire in handicraft factory of Tanwada industrial area

Jodhpur News: तनावाड़ा औद्योगिक क्षेत्र की हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में आग, दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

Sun, 16 Mar 2025 08:48 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 16 Mar 2025 08:48 PM IST
सार

लकड़ी के सामान और केमिकल ड्रमों की मौजूदगी के कारण आग तेजी से फैली, जिससे दमकल कर्मियों के लिए इसे नियंत्रित करना चुनौतीपूर्ण हो गया। बसनी, बोरानाडा सहित कई इलाकों से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। 

विज्ञापन
Jodhpur News: Huge fire in handicraft factory of Tanwada industrial area
आग बुझाने का प्रयास करते दमकल कर्मी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के तनावाडा औद्योगिक क्षेत्र में एक हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। मौके पर पहुंची कई दमकलों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन आग तेजी से आगे बढ़ी केमिकल के ड्रम होने के चलते आग पर काबू पाना दमकलों के लिए काफी कठिन हो रहा था।

विज्ञापन


शहर के सालावास स्थित तनावाडा औद्योगिक क्षेत्र में हैंडीक्राफ्ट की एक फैक्ट्री में शाम के वक्त अचानक लग गई। सूचना मिलने पर मौके पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। बसनी, बोरानाडा सहित कई इलाकों से दमकल की गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया। दमकल कर्मियों ने कई फेरे कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग बढ़ती ही चली गई। जब तक आग पर काबू पाया जा सका तब तक हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री मालिक को काफी नुकसान हो चुका था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  बेटे की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी मां, अस्पताल की दूसरी मंजिल से लगा दी छलांग
विज्ञापन
विज्ञापन


लकड़ी और केमिकल की वजह से तेजी से फैली आग
तनावडा औद्योगिक क्षेत्र की इस हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में लकड़ी का सामान और केमिकल के कुछ ड्रम होने के चलते आग तेजी से फैली। वहीं केमिकल के ड्रामा में आगे के चलते आग ने विकराल रूप ले लिया। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर लगभग काबू पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed