फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur News: Government Moves High Court Again in Kankani Poaching Case, Hearing on Leave to Appeal Today

Jodhpur News: कांकाणी शिकार मामले में हाईकोर्ट की दहलीज पर फिर पहुंची सरकार, आज होगी लीव टू अपील पर सुनवाई

Mon, 28 Jul 2025 11:37 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 28 Jul 2025 11:37 AM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बहुचर्चित हिरण शिकार केस से जुड़े प्रकरण में आज राजस्थान हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। गौरतलब है कि राज्य सरकार ने मामले से जुड़े अन्य लोगों को बरी किए जाने खिलाफ लीव टू अपील दायर की है, जिस पर आज सुनवाई होनी है।

विज्ञापन
Jodhpur News: Government Moves High Court Again in Kankani Poaching Case, Hearing on Leave to Appeal Today
हिरण शिकार मामले में सुनवाई आज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जोधपुर के बहुचर्चित कांकाणी हिरण शिकार मामले में अभिनेता सलमान खान से जुड़े प्रकरण में आज राजस्थान हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। यह मामला एक बार फिर चर्चा में है, क्योंकि राज्य सरकार ने फिल्म अभिनेता सैफ अली खान, तब्बू, नीलम, सोनाली बेंद्रे और दुष्यंत सिंह को बरी किए जाने के फैसले के खिलाफ लीव टू अपील दायर की है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सीजेएम कोर्ट ने इस मामले में सलमान खान को 5 साल की जेल की सजा सुनाई थी, जबकि बाकी आरोपियों को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया गया था। सरकार ने अपील की निर्धारित समय सीमा में इस मामले को चुनौती नहीं दी थी, जिसके चलते अब लीव टू अपील दाखिल की गई है। यह एक ऐसी कानूनी प्रक्रिया है, जिसमें अपील की तय समय सीमा समाप्त होने के बाद कोर्ट से अपील की अनुमति मांगी जाती है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Karauli: हरियाली तीज पर नगर परिषद करौली ने किया पौधारोपण, विधायक और सभापति रहे मौजूद
विज्ञापन
विज्ञापन


इस लीव टू अपील पर 16 मई को राजस्थान हाईकोर्ट के जस्टिस मनोज गर्ग की पीठ में सुनवाई हुई थी। कोर्ट ने इसे सलमान खान से जुड़ी अन्य अपीलों के साथ सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया था। अब यह मामला मुख्य वाद सूची में क्रम संख्या 60 पर रखा गया है, जिसकी सुनवाई आज फिर जस्टिस गर्ग की अदालत में होगी।

उल्लेखनीय है कि सलमान खान ने सीजेएम कोर्ट द्वारा सुनाई गई 5 साल की सजा के खिलाफ जिला एवं सत्र न्यायालय में अपील की थी। बाद में उनके अधिवक्ता हस्तीमल सारस्वत ने इस प्रकरण से जुड़े सभी मामलों को हाईकोर्ट में स्थानांतरित करने के लिए ट्रांसफर पिटीशन दायर की थी, जिसे स्वीकार कर लिया गया। अब 28 जुलाई को सलमान खान की अपील पर भी सुनवाई निर्धारित है, जिसमें आज सरकार द्वारा दायर लीव टू अपील पर भी बहस होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed