फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur News: Gajendra Singh Shekhawat hits back at Tamil Nadu CM Stalin's statement

Jodhpur News: 'वहम की दवा हकीम के पास भी नहीं', तमिलनाडु सीएम स्टालिन के बयान पर गजेंद्र सिंह शेखावत का पलटवार

Thu, 06 Mar 2025 03:57 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 06 Mar 2025 03:57 PM IST
सार

शेखावत दो दिवसीय दौरे पर जोधपुर पहुंचे, जहां उन्होंने शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय की शादी में भाग लिया। उन्होंने कहा कि बड़ी शादियां राजस्थान की अर्थव्यवस्था और पर्यटन को बढ़ावा देती हैं।

विज्ञापन
Jodhpur News: Gajendra Singh Shekhawat hits back at Tamil Nadu CM Stalin's statement
जोधपुर में मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन को केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जोधपुर में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि वहम की दवा हकीम के पास भी नहीं है। कुछ लोग इस तरह के बहन से पॉलिटिकल लाभ पाने की कोशिश करते हैं। अब देखने वाली बात है कि स्टालिन कौन से ब्रैकेट में खड़े हैं। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत दो दिवसीय दौरे पर अपने गृह नगर जोधपुर पहुंचे हैं। शेखावत शिवराज सिंह के बेटे कार्तिकेय और अमानत की शादी में शिरकत करेंगे। एयरपोर्ट पहुंचने पर भाजपा के पदाधिकारी और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनकी अगुवाई की।

विज्ञापन


विज्ञापन


तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के 30 साल तक के लिए 1971 की जनगणना को ही परिसीमन का आधार बनाया जाए। स्टालिन को आशंका है कि परिसीमन से लोकसभा में दक्षिण भारत का प्रतिनिधित्व कमजोर होगा। इस बहस की प्रतिक्रिया केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत में जोधपुर में दी। उन्होंने कहा कि उनके बयान एप्लस्शन बेस हैं। वहम की दवा हकीम के पास भी नहीं है। कुछ लोग इस तरह के बहन से पॉलिटिकल लाभ पाने की कोशिश करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवराज सिंह चौहान के बेटे की शादी से जुड़े एक सवाल के जवाब में शेखावत ने कहा कि बाहर से आकर जो भी व्यक्ति जोधपुर में या राजस्थान में आकर शादी करते हैं उसे विवाह समारोह में आने वाले लोगों के चलते हुए हमारे प्रदेश की अर्थव्यवस्था और शहर की अर्थव्यवस्था को बहुत बड़ा लाभ होता है। मैरिज इवेंट्स और सेरेमनी ये आज की दुनिया में टूरिज्म का एक नया वर्टिकल बनकर खड़े हुए हैं। निश्चित रूप से ऐसी हैवीवेट वेडिंग का जोधपुर में और राजस्थान में होना राजस्थान के पर्यटन और राजस्थान की अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है।

अबू आजमी के बयान पर बोले
अबू आजमी द्वारा औरंगजेब को लेकर दिए बयान पर कहा कि बयान दुर्भाग्यपूर्ण है। इसका जवाब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दे दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed