फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur News: Divya Maderna and Jodhpur Rural Police deepened dispute, said SP are doing politics of revenge

Jodhpur News: दिव्या मदेरणा और जोधपुर ग्रामीण पुलिस के बीच गहराया विवाद, कहा- बदले की राजनीति कर रहे हैं एसपी

Sun, 19 May 2024 10:08 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 19 May 2024 10:08 AM IST
सार

ओसियां की पूर्व विधायक दिव्या मदेरणा और जोधपुर ग्रामीण पुलिस के बीच विवाद बढ़ता ही जा रहा है। धनारी कलां में गाड़ी तोड़ने को लेकर आईजी के समक्ष अपनी शिकायत दर्ज करा चुकीं मदेरणा ने ग्रामीण एसपी के खिलाफ एक और मोर्चा खोल दिया है। 2 दिन पहले ग्रामीण एसपी के ट्वीटर हैंडल से जारी एक पोस्ट के बाद विवाद और गहरा गया है।

विज्ञापन
Jodhpur News: Divya Maderna and Jodhpur Rural Police deepened dispute, said SP are doing politics of revenge
पूर्व विधायक दिव्या मदेरणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ओसियां की पूर्व विधायक दिव्या मदेरणा और जोधपुर ग्रामीण पुलिस के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। धनारी कलां में गाड़ी तोड़ने के आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज न होने को लेकर पूर्व विधायक ने आईजी के समक्ष अपनी नाराजगी जाहिर की थी। शुक्रवार को पूर्व विधायक ने ग्रामीण एसपी धर्मेंद्र सिंह यादव के खिलाफ एक और मोर्चा खोल दिया है।

विज्ञापन


दो दिन पहले ग्रामीण एसपी के हैंडल से किए गए एक ट्वीट में गत वर्ष भोपालगढ़ कॉपरेटिव मार्केटिंग चुनाव वाले दिन दिव्या मदेरणा द्वारा जनप्रतिनिधि अधिनियम की धारा 133 का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया था। इस पर शुक्रवार को पूर्व विधायक ने तीखे तेवरों के साथ कहा कि मैं इस मामले में अपने वकील के साथ जमानत करवाने के लिए जांच अधिकारी एएसपी भोपाल सिंह के पास गई थी लेकिन उन्होंने कहा कि अभी जांच चल रही है और यह साबित नहीं हुआ है।
विज्ञापन


पूर्व विधायक ने आरोप लगाया कि एसपी पहले भी राजनीतिक दबाव में थे और अब बदले की राजनीति कर रहे हैं। इस मामले में ग्रामीण एसपी धर्मेंद्र सिंह यादव से प्रतिक्रिया के लिए संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को दोपहर बाद एएसपी कार्यालय पहुंचीं पूर्व विधायक ने करीब डेढ़ घंटे की बातचीत के बाद बताया कि मैंने जमानत के लिए आग्रह किया था लेकिन जांच अधिकारी ने कहा कि फिलहाल आप इस धारा के तहत आरोपी नहीं हैं। फिर मेरे द्वारा उल्लंघन करने की सूचना सोशल मीडिया पर कैसे डाली गई?

दिव्या मदेरणा ने मांग की कि ग्रामीण एसपी के हैंडल से किए गए ट्वीट को डिलीट किया जाए और उसमें बदलाव कर यह स्पष्ट किया जाए कि जांच अभी चल रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि  यह ट्विट कौन कर रहा था? जब जांच अधिकारी कह रहे हैं कि अभी पड़ताल चल रही है, तो उल्लंघन कैसे मान लिया गया?


गत वर्ष भोपालगढ़ में कॉपरेटिव मार्केटिंग चुनाव में दिव्या मदेरणा एक प्रत्याशी को अपनी गाड़ी में लेकर जा रही थीं, जब उन पर हमला हुआ था। इस मामले की जांच अभी तक चल रही है। हाल ही में धनारी सरपंच पर हमले के मामले में ग्रामीण पुलिस की कार्रवाई पर भी पूर्व विधायक ने सवाल उठाए थे और आईजी से मुलाकात की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed