{"_id":"664c8f67b199e5afcd05755c","slug":"jodhpur-news-death-of-lioness-ambika-in-jodhpur-s-machia-biological-park-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jodhpur News: शाम को खाना खा कर सोई अंबिका फिर नहीं उठी, अकेला रह गया एंथनी, 2016 से थे एक साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jodhpur News: शाम को खाना खा कर सोई अंबिका फिर नहीं उठी, अकेला रह गया एंथनी, 2016 से थे एक साथ
Tue, 21 May 2024 05:41 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 21 May 2024 05:41 PM IST
सार
शेरनी अंबिका को 2016 में कानपुर से जोधपुर के माचिया बायोलॉजिकल पार्क लाया गया था। मौत के पीछे हीटवेव की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
माचिया जैविक उद्यान जोधपुर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कायलाना के पास स्थित शहर के खूबसूरत पर्यटन स्थल माचिया जैविक उद्यान में रहने वाली शेरनी अंबिका की मंगलवार को मौत हो गई। शेरनी की मौत के पीछे हीटवेव की आशंका जताई जा रही है। टीम की जांच के बाद ही अंबिका की मौके के कारणों को खुलासा हो सकेगा। वन विभाग ने शेरनी की मौत के बाद पोस्टमॉर्टम की टीम को बुलाया।
विज्ञापन
हीटवेव के चलते वन्यजीवों के खाने की क्षमता कम हो जाती है। वो गर्मी से परेशान भी होते हैं। माचिया बायोलॉजिकल पार्क के रेंजर कानाराम विश्नोई ने बताया कि सोमवार शाम पांच बजे अंबिका को खाना खिलाया गया। उस समय तक पूरी तरह से स्वस्थ्य थी। शाम को वह गहरी नींद में सो रही थी। उसके बाद उसे उठाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं उठी। अभी अंबिका के पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। उसके बाद ही उसकी मौत की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
सात सालों से अंबिका नर शेर एंथोनी के साथ
अभी तक वन विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार पिछले सात सालों से अंबिका नर शेर एंथोनी के साथ रह रही थी। शेरनी अंबिका को 2016 में कानपुर से जोधपुर के माचिया बायोलॉजिकल पार्क लेकर आए थे। अंबिका की मौत के बाद अब वह अकेला रह गया है।
विज्ञापन