फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur News: Dead bodies of brother and sister found in home made water tank

Rajastha News: पानी के टांके में मिला भाई-बहन का शव, पिता ने पत्नी पर लगाया हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 16 May 2024 07:45 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 16 May 2024 07:45 PM IST
सार

पिता पड़ोसियों के साथ मिलकर बच्चों की तलाश करता रहा। घर के आगे बने पानी के टांके में देखा तो बच्चे नजर आए। बच्चों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
Jodhpur News: Dead bodies of brother and sister found in home made water tank
पूजा और महिपाल का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बालेसर के टीकमगढ़ गांव में गुरुवार को पानी के टांके में भाई-बहन के शव मिले। बच्चों के पिता ने अपनी पत्नी पर ही दोनों की हत्या करने का आरोप लगाया है। उसने पत्नी के खिलाफ बालेसर थाने में हत्या का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस बच्चों की मां से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


बालेसर डीएसपी कैलाश कंवर राठौड़ ने बताया कि टीकमगढ़ गांव निवासी दो बच्चों महिपाल (5) और पूजा (7) के शव बुधवार रात पानी के टांके में मिले। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को निकालकर बालेसर मॉर्चरी में रखवाया। बच्चों का पोस्टमार्टम करवाकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बच्चों की मां मधू देवी से पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन


मृतक बच्चों के पिता बाबूराम पुत्र बुधाराम जाट ट्रक ड्राइवर है। पिता ने बताया कि वह बुधवार शाम को घर पहुंचा था। घर में बच्चों को नहीं देखकर पत्नी से पूछा। उसने कहा कि यहीं घूम रहे थे। इस पर घर के बाहर और आस-पास तलाश की, लेकिन बच्चे नहीं मिले। पड़ोसियों को पता लगने पर उन्होंने भी साथ में बच्चों की तलाश की। बच्चों की तलाश के दौरान घर के आगे बने पानी के टांके में देखा तो बच्चे नजर आए। सूचना पर पुलिस पहुंची और बच्चों को बाहर निकाला लेकिन, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed