फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur News: Business partner's children murdered to take revenge for betrayal

Murder: पिता जहां बनाता था चूड़ी, उसी फैक्टरी में लटके मिले बच्चों के शव, हैरान करने वाली है हत्या की वजह

Sun, 26 Jan 2025 06:55 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 26 Jan 2025 06:55 PM IST
सार

बच्चों की गुमशुदगी की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने श्याम सिंह की चूड़ी फैक्ट्री में बच्चों के शव बरामद किए। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला जिसमें श्याम सिंह ने प्रदीप पर व्यापार में धोखा देने और खुद को आत्महत्या करने की बात लिखी।

विज्ञापन
Jodhpur News: Business partner's children murdered to take revenge for betrayal
फैक्टरी में जांच करती टीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जोधपुर के बोरानाडा थाना क्षेत्र में दो बच्चों को फंदे पर लटका कर ह्त्या करने का सनसनीखेज मामला सामना आया। मारे गए बच्चों में बालिका तमन्ना की उम्र 12 वर्ष और बालक शिवपाल की उम्र 8 वर्ष बताई जा रही है। दोनों की गुमशुदगी की रिपोर्ट 2 दिन पूर्व बोरानाडा थाना क्षेत्र में परिवार द्वारा करवाई गई थी। पुलिस जब ढूंढते हुए दोनों बच्चों के पिता के बिजनेस पार्टनर के फैक्ट्री पर पहुंची, लेकिन फैक्ट्री लॉक लगा था। संदेह के आधार पर लॉक तोड़कर फैक्ट्री के अंदर प्रवेश किया। फैक्ट्री के अंदर जब पहुंचे तो पुलिस भी हैरान रह गई। फैक्ट्री के अंदर ही दोनों बच्चे फंदे पर लटके हुए पाए गए। वहीं पर एक नोट भी मिला, जिसमें हत्या करने का कारण भी लिखा था। पुलिस ने दोनों ही बच्चों को उतार कर एम्स की मोर्चरी में रखवाया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार श्याम सिंह और प्रदीप दोनों मित्र थे और एक चूड़ी की फैक्ट्री में कार्य करते थे। दोनों एक दूसरे को 17 वर्ष से जानते थे। दोनों ने मिलकर निश्चय किया कि खुद का कार्य शुरू करेंगे। ऐसे में प्रदीप ने पैसे नहीं होने की बात कही तो श्याम सिंह ने काम के लिए पैसा निवेश करने की बात कही। दोनों ने मिलकर चूड़ी की फैक्ट्री डाली। एक वर्ष पूर्व दोनों एक साथ बोरानाडा में ही फैक्ट्री डालकर कार्य करने लगे, लेकिन प्रदीप ने बीच में ही कार्य छोड़ दिया। ऐसे में श्याम सिंह को नुकसान होने लगा। उसने लोन लेकर पैसा लगाया था। बिजनेस में घाटा और लोन की किस्त से परेशान होने लगा। उसके मन में बदला लेने का विचार आया। प्रदीप का परिवार श्याम सिंह को अच्छे से जानता था। उसने इसका फायदा उठाकर दोनों बच्चों को बोरानाडा स्थित चूड़ी फैक्ट्री में लेकर आया और वहां पर बच्चों को फंदे पर लटका दिया। इसके बाद उसने एक नोट भी लिखा, जिसमें उसने लिखा कि बच्चों के पिता प्रदीप कुमार ने मेरे साथ धोखा किया। व्यापार करने की बात हुई थी। मैंने बड़ा कर्ज लिया, लेकिन उसने धोखा दिया। ऐसे में मैं उसके दोनों बच्चों को मारकर खुद भी आत्महत्या करने जा रहा हूं।
विज्ञापन


दो दिन पूर्व जब प्रदीप के परिवार को दोनों बच्चे नहीं मिले तो दोनों की गुमशुदगी की रिपोर्ट जोधपुर के बोरानाडा थाना में करवाई। इसके साथ ही अपने पार्टनर श्याम सिंह पर संदेह भी जताया था। परिवार के संदेह के आधार पर पुलिस श्याम सिंह की फैक्ट्री पर गई। वहां पर दोनों बच्चों फंदे से लटके हुए थे। दोनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस फिलहाल श्याम सिंह की तलाश में जुटी है। पुलिस को घटनास्थल पर मिले नोट के आधार पर श्याम सिंह ने खुद की जान लेने की बात कही है, लेकिन अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed