फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur News: Brother-in-law attacks sister-in-law and nephew with knife over land

Jodhpur News: जमीन को लेकर देवर ने भाभी-भतीजे पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, महिला की मौत, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 12 May 2024 06:04 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 12 May 2024 06:04 PM IST
सार

देवर भाभी के बीच वाट्सएप ग्रुप पर कमेंट को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद मामला बढ़ता चला गया। नशे की हालत में देवर ने अपनी भाभी और भतीजे पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर घायल कर दिया। 

विज्ञापन
Jodhpur News: Brother-in-law attacks sister-in-law and nephew with knife over land
मामले में कार्रवाई करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डांगियावास थाना क्षेत्र के बुधनगर गांव में शनिवार रात पुश्तैनी जमीन के विवाद में देवर ने भाभी को मौत के घाट उतार दिया। दोनों के बीच वाट्सएप ग्रुप पर कमेंट को लेकर विवाद शुरू हुआ। इसके बाद झगड़ा इतना बढ़ता गया कि गुस्से आए देवर ने भाभी और भतीजे पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर घायल कर दिया। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना पहुंची पुलिस ने मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार डांगियावास थाना क्षेत्र बुधनगर गांव में पुश्तैनी जमीन को लेकर दो परिवार के बीच का झगड़ा हत्या में बदल गया। कई सालों से चल रहे झगड़े ने एक महिला की जान ले ली। नशे की हालत में देवर ने अपनी भाभी और भतीजे पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर घायल कर दिया। दोनों ही घायलों को गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। वहां घायल महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं महिला के बेटे का उपचार जारी है।
विज्ञापन


मेडिकल बोर्ड से शव का करवाया जाएगा पोस्टमार्टम
प्रशिक्षु आईपीएस शिवानी शर्मा ने बताया कि शनिवार रात को डांगियावास थाना क्षेत्र के बुधनगर गांव में दो परिवार के बीच झगड़ा हो गया। गांव में रहने वाले शेर सिंह ने चाकू से किरण कंवर पत्नी माधो सिंह (45) व उसके बेटे भवानी सिंह पर हमला कर दिया। इस हमले में किरण कंवर की उपचार के दौरान मौत हो गई है। मृतका का बेटा भवानी अभी हॉस्पिटल में भर्ती है। पुलिस की ओर से मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले भी हो चुकी मारपीट 
पुलिस ने बताया कि दोनों के परिवार में पुश्तैनी जमीन को लेकर कई सालों से झगड़ा चल रहा है। इससे पहले भी दोनों परिवारों के बीच मारपीट हो रखी है। शनिवार रात को भी दोनों परिवार के बीच वाट्सएप ग्रुप पर कमेंट को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद ये झगड़ा हो गया। हत्या करने वाला शेर सिंह और मृतका आपस में देवर-भाभी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed