फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur News: Announcement of two new district presidents of BJP in Jodhpur

Jodhpur BJP District President: राजेन्द्र पालीवाल को शहर जिला तो त्रिभुवन सिंह को देहात दक्षिण की जिम्मेदारी

Mon, 27 Jan 2025 08:08 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 27 Jan 2025 08:08 PM IST
सार

जोधपुर में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के नेतृत्व में जिला निर्वाचन कार्यक्रम आयोजित हुआ, जहां जोधपुर शहर जिला अध्यक्ष के रूप में राजेन्द्र पालीवाल और जोधपुर देहात दक्षिण जिलाध्यक्ष के रूप में त्रिभुवन सिंह भाटी के नामों की घोषणा की गई।

विज्ञापन
Jodhpur News: Announcement of two new district presidents of BJP in Jodhpur
त्रिभुवन सिंह भाटी और राजेंद्र पालीवाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जोधपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ के नेतृत्व में जोधपुर में भाजपा संगठन और जोधपुर शहर और जोधपुर देहात जिला निर्वाचन कार्यक्रम आयोजित हुआ। लघु उद्योग भारती भवन में आयोजित जिला निर्वाचन कार्यक्रम से प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने जिलाध्यक्षों के दावेदारों के आवेदन पर विचार करने के साथ ही कमरे में मंत्रणा की। मंत्रणा और सर्वसम्मति से नाम तय होने के बाद भाजपा के सभी मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं के बीच भाजपा के मंत्री महेन्द्र कुमावत ने प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ की अनुमति से जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा की।

विज्ञापन


भाजपा शहर जिला अध्यक्ष पद पर राजेन्द्र पालीवाल और जोधपुर देहात दक्षिण जिलाध्यक्ष के रूप में त्रिभुवन सिंह भाटी को जिम्मेदारी दी गई। दोनों ही नामों की घोषणा के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई देने का दौर शुरू करते हुए नारेबाजी कर खुशी जाहिर की। इस मौके पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ ने कहा कि भाजपा में एक पद के लिए कई दावेदार हो सकते हैं, लेकिन अनुशासित पार्टी होने की वजह से कार्यकर्ताओं में एकता है। यहां पर विरोध न होकर सर्वसम्मति से ही चुनाव होता है। ऐसे में जोधपुर शहर के लिए राजेन्द्र पालीवाल एवं जोधपुर देहात दक्षिण के लिए त्रिभुवन सिंह भाटी को बनाया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मंडल अध्यक्षों के चुनाव हो चुके हैं। अब जिलाध्यक्षों के चुनाव हैं। उसके बाद प्रदेशाध्यक्ष और संभवत 20 फरवरी तक राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह कांटों भरा ताज है। यहां त्याग एवं समर्पण की आवश्यकता है, जो काम करता है। केवल पद की लालसा नहीं होती है। उन्होंने कहा कि जोधपुर में तीन अध्यक्ष हैं, लेकिन अभी दो के ही नाम घोषित किए गए हैं, जबकि जोधपुर उत्तर देहात के चुनाव नहीं हुए हैं।


भाजपा शहर अध्यक्ष, राजेन्द्र पालीवाल ने कहा कि नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जोधपुर शहर राजेन्द्र पालीवाल ने कहा कि संगठन ने नई जिम्मेवारी दी है। उसके लिए अपने कर्तव्य का पालन कर पार्टी की सेवा करेंगे। सभी को साथ लेकर आने वाले दिनों में निगम चुनाव प्राथमिकता रहेगी। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष, जोधपुर देहात दक्षिण, त्रिभुवन सिंह भाटी ने कहा कि सबका साथ सबका विकास ही मेरा लक्ष्य है। सबको साथ लेकर आने वाले समय में ग्राम पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों की तैयारी करेंगे।

नए जिलाध्यक्षों की घोषणा के साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं में नए उत्साह का संचार हुआ है। नारेबाजी एवं खुशी का माहौल था। इससे पूर्व प्रदेशाध्यक्ष जयपुर से जोधपुर पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। मंच पर प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ के साथ शेरगढ़ विधायक बाबू सिंह राठौड़, सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी, जीव जन्तु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष जसवंत सिंह विश्नोई सहित भाजपा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed