फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur News: A young man died during an operation to make him a transgender

Rajasthan News: जोधपुर में लिंग परिवर्तन ऑपरेशन के दौरान युवक की मौत, मां ने कहा- किन्नर बनाना चाहते थे दोस्त

Mon, 27 Jan 2025 08:11 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 27 Jan 2025 08:11 PM IST
सार

परिवार ने किन्नरों पर बहला-फुसलाकर ऑपरेशन कराने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि उसे किन्नरों ने जबरन दिल्ली ले जाकर ऑपरेशन करवाया, जबकि उसकी उम्र कानूनी रूप से ऑपरेशन के लिए पर्याप्त नहीं थी।

विज्ञापन
Jodhpur News: A young man died during an operation to make him a transgender
विलाप करते मृतक के सगे संबंधी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जोधपुर शहर में एक बार फिर हैरान करने वाला मामला सामने आया। यहां 19 वर्षीय एक युवक को बहला फुसला कर किन्नर बनाने के लिए ऑपरेशन करा दिया गया, लेकिन पूरी तरीके से एडल्ट नहीं होने के कारण ऑपरेशन के दौरान युवक की मौत हो गई। परिवार के लोगों ने किन्नरों पर आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


परिवार का आरोप है कि उनका बेटा पिछले कुछ समय से एक किन्नर के संपर्क में था। मृत युवक की मां का कहना है कि करीब तीन से चार महीने पहले उनको यह जानकारी मिली कि उनका बेटा किन्नरों के संपर्क में है। वो बेटे को किन्नर बनने के लिए ऑपरेशन करवाने को कह रहा था। इसके लिए उसने घर वालों को भी मनाने का प्रयास किया, लेकिन हम परिवार वाले बार-बार यही कहते रहे कि ये गलत है, लेकिन बेटा नहीं माना। परिवार के बार-बार समझाने के बाद भी वो किन्नरों से दूर रहने के बजाय किन्नरों के पास जाता रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किन्नरों के साथ रहने से परिवार भी परेशान था। मां का आरोप है कि दोनों किन्नरों ने उसे पहले फुसलाकर किन्नर बनाने के लिए ऑपरेशन करवाया, लेकिन ऑपरेशन सफल नहीं होने की वजह से उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बेटो को ऑपरेशन के लिए दिल्ली लेकर गए। वहां डॉक्टर ने ऑपरेशन करने से मना भी कर दिया, लेकिन किन्नरों के दबाव बनाकर ऑपरेशन करवा दिया। इस दौरान हार्ट अटैक आने से उसकी मौत हो गई। 


जानकारी के अनुसार लिंग परिवर्तन ऑपरेशन के लिए 21 वर्ष की आयु होना और परिवार की सहमति होना आवश्यक है। ऐसे में वह लगातार परिवार को भावनात्मक तरीके से परेशान भी किया जा रहा था। दो दिन पूर्व युवक किन्नरों के साथ रह रहा था। उसे गुपचुप तरीके से दिल्ली लेकर गए और उसका ऑपरेशन भी करवा दिया और इसी ऑपरेशन के दौरान उसकी मौत हो गई।

अब मोर्चरी के बाहर परिजन और समाज के लोग धरने पर बैठे हैं। उनका आरोप है कि गलत तरीके से ऑपरेशन करवाया गया। ट्रांसजेंडर के लिए काम करने वाली संस्था सबली ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं का कहना है कि डेढ़ साल पहले युवक किन्नरों के साथ काम कर रहा था। वो करीब 5 से 7 लाख रुपये कमा रहा था। उसके पास बहुत सारा सोना था। वह सोना अब उनके परिजनों को दिया दिया जाए। पुलिस अब पूरे इस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed