Jodhpur News: 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, बीते चार साल से था फरार
Jodhpur Police: जोधपुर में 10 हजार रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार हुआ है। डीएसटी की वेस्ट टीम ने इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी बीते चार साल से फरार था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट की मूवी थाना पुलिस को कामयाबी मिली है। पुलिस ने 10,000 के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस थाना देवगढ़ जिला प्रतापगढ़ का वांछित है। आरोपी चार साल से फरार चल रहा था।
लूणी थाना पुलिस ने बताया कि आलाधिकारियों के दिशा-निर्देशन में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। डीएसटी टीम को वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष दिशा-निर्देश दिए गए हैं। पुलिस की टीम ने आसूचना के आधार पर फीस गांव निवासी सहीराम को गिरफ्तार किया है। सहीराम पिछले चार साल से फरार चल रहा था। उस पर पुलिस थाना देवगढ़ जिला प्रतापगढ़ में प्रकरण दर्ज है। सहीराम के ठिकानों के बारे में गोपनीय जानकारी जुटाई और पुलिस की टीमों ने मौके पर पहुंचकर सहीराम को गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़ें: पूर्व मंत्री ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, बोले- बेकसूरों को उठाकर करती है मारपीट और वसूली
पुलिस को चकमा देने में माहिर
लूणी थाना अंतर्गत फीच गांव निवासी सहीराम पिछले चार साल से फरार चल रहा है। उस पर पुलिस थाना देवगढ़ जिला प्रतापगढ़ में एनडीपीएस एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज है। इस मामले में प्रतापगढ़ थाना पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी।
यह भी पढ़ें: करड़ा पुलिस पर दुकानदार से मारपीट और जबरन वसूली का आरोप, पीड़ित ने की कार्रवाई की मांग
बताया जा रहा है कि सहीराम पुलिस को चकमा देने में माहिर था। इसी के चलते वह पुलिस के हाथ नहीं लग रहा था। लेकिन इस बार डीएसटी की टीम ने पुख्ता जानकारी जुटाकर उसे पकड़ने में कामयाबी हासिल की है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.