फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur: fire in scrap warehouse reached second floor through air, brought under control by fire brigade

Jodhpur: कबाड़ के गोदाम में लगी आग हवा से दूसरी मंजिल तक पहुंची; अंदर रहते थे चार परिवार, सभी सुरक्षित

Wed, 10 Apr 2024 08:00 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 10 Apr 2024 08:00 PM IST
सार

Jodhpur News: फायर स्टेशन इंचार्ज प्रशांत सिंह ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब 11:30 बजे तनावड़ा पेट्रोल पंप के सामने स्थित एक कबाड़ गोदाम में आग लगने की सूचना मिली थी। इस गोदाम में चार परिवार भी रहते थे, जिन्हें समय रहते निकाल लिया गया था।

विज्ञापन
Jodhpur: fire in scrap warehouse reached second floor through air, brought under control by fire brigade
कबाड़ गोदाम से भारी मात्रा में उठता धुआं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के जोधपुर के तनावड़ा क्षेत्र में बुधवार दोपहर को एक कबाड़ के गोदाम में आग लग गई। गर्मी और हवा के चलते गोदाम की दो मंजिल में पड़े कबाड़ ने आग पकड़ ली। वहीं, गोदाम में लगी आग का धुआं शहर में दूर तक नजर आया। कबाड़ के गोदाम में आग की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। फिर आग को काबू करने की कोशिश की।

विज्ञापन

 
फायर स्टेशन इंचार्ज प्रशांत सिंह ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब 11:30 बजे तनावड़ा पेट्रोल पंप के सामने स्थित एक कबाड़ गोदाम में आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड को भेजा गया था। इस गोदाम में चार परिवार भी रहते थे, जिन्हें आग बढ़ने से पहले ही सुरक्षित निकाल दिया गया था।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गोदाम में पड़े कबाड़ में कागज, गत्ते, प्लास्टिक और अन्य जल्दी जलने वाला सामान ज्यादा होने के कारण आग कुछ ही देर में पूरे गोदाम में फैल गई। विकराल आग को देखते हुए बासनी फायर स्टेशन से चार, शास्त्री से चार और रीको से तीन फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाया गया। इन सभी ने दो-दो फेरे किए और डेढ़ बजे के करीब आग पर काबू पा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed