{"_id":"6616a290d7cafa3a170d2252","slug":"jodhpur-fire-in-scrap-warehouse-reached-second-floor-through-air-brought-under-control-by-fire-brigade-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jodhpur: कबाड़ के गोदाम में लगी आग हवा से दूसरी मंजिल तक पहुंची; अंदर रहते थे चार परिवार, सभी सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jodhpur: कबाड़ के गोदाम में लगी आग हवा से दूसरी मंजिल तक पहुंची; अंदर रहते थे चार परिवार, सभी सुरक्षित
Wed, 10 Apr 2024 08:00 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 10 Apr 2024 08:00 PM IST
सार
Jodhpur News: फायर स्टेशन इंचार्ज प्रशांत सिंह ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब 11:30 बजे तनावड़ा पेट्रोल पंप के सामने स्थित एक कबाड़ गोदाम में आग लगने की सूचना मिली थी। इस गोदाम में चार परिवार भी रहते थे, जिन्हें समय रहते निकाल लिया गया था।
विज्ञापन
कबाड़ गोदाम से भारी मात्रा में उठता धुआं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के जोधपुर के तनावड़ा क्षेत्र में बुधवार दोपहर को एक कबाड़ के गोदाम में आग लग गई। गर्मी और हवा के चलते गोदाम की दो मंजिल में पड़े कबाड़ ने आग पकड़ ली। वहीं, गोदाम में लगी आग का धुआं शहर में दूर तक नजर आया। कबाड़ के गोदाम में आग की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। फिर आग को काबू करने की कोशिश की।
विज्ञापन
फायर स्टेशन इंचार्ज प्रशांत सिंह ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब 11:30 बजे तनावड़ा पेट्रोल पंप के सामने स्थित एक कबाड़ गोदाम में आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड को भेजा गया था। इस गोदाम में चार परिवार भी रहते थे, जिन्हें आग बढ़ने से पहले ही सुरक्षित निकाल दिया गया था।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि गोदाम में पड़े कबाड़ में कागज, गत्ते, प्लास्टिक और अन्य जल्दी जलने वाला सामान ज्यादा होने के कारण आग कुछ ही देर में पूरे गोदाम में फैल गई। विकराल आग को देखते हुए बासनी फायर स्टेशन से चार, शास्त्री से चार और रीको से तीन फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाया गया। इन सभी ने दो-दो फेरे किए और डेढ़ बजे के करीब आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन