{"_id":"662901e1c9e8d13edb0c47b0","slug":"jodhpur-cylinder-blast-surendra-singh-and-om-kanwar-got-married-after-one-and-a-half-years-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jodhpur Cylinder Blast: 35 लोगों की मौत के कारण रुकी थी शादी, अब डेढ़ साल बाद बजी शहनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jodhpur Cylinder Blast: 35 लोगों की मौत के कारण रुकी थी शादी, अब डेढ़ साल बाद बजी शहनाई
Wed, 24 Apr 2024 06:28 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 24 Apr 2024 06:28 PM IST
सार
Jodhpur Cylinder Blast: जोधपुर जिले के शेरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में भूंगरा गैस त्रासदी के डेढ़ साल बाद जख्मों पर मरहम लगा है। गैस त्रासदी में काल का ग्रास बने सगत सिंह के घर में पुत्र सुरेंद्र सिंह की शादी की शहनाई बजने से पूरे गांव में खुशी आ गई है।
विज्ञापन
सुरेंद्र सिंह की हुई शादी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जोधपुर में शेरगढ़ के भूंगरा गांव में डेढ़ साल बाद जिस घर में विवाह समारोह के दौरान गैस सिलेंडर फटने से हादसा हुआ था, उसी घर में फिर शहनाई व बैंड की धुन बजी तो खुशियां लौट आई। मंगलवार को दूल्हे सुरेंद्र सिंह का विवाह खोखसर निवासी ओम कंवर के साथ संपन्न हुआ। खास बात यह रही कि बारात भी उसी घर से गई, जिस घर में हादसा हुआ था और दुल्हन भी वही थी।
विज्ञापन
भूंगरा गांव हादसे में सुरेंद्र सिंह का पूरा परिवार बिखर गया था। हादसे में उसके पिता सगत सिंह मां धापू कंवर की मौत के बाद एक साथ अंतिम संस्कार हुआ था। इनके अलावा सुरेद्र सिंह की बहन रसाल कंवर, दो भतीजे रतन सिंह और आईदान सिंह की भी मौत हो गई थी। जलने के बाद बड़ी मां ने भी दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन
लंबे उपचार के बाद ठीक हुए सुरेंद्र
आठ दिसंबर 2022 को जब सुरेंद्र सिंह की बारात रवाना हो रही थी। परिवार के सदस्यों सहित गांव से आए मेहमानों एवं ग्रामीणों में जश्न का माहौल था। सगत सिंह के आंगन में दूल्हा बने सुरेंद्र सिंह की बारात रवाना होने से पहले नेतरा की रस्म चल रही थी। पास में शहनाइयों बज रही थी। अचानक घर के आंगन में रखे गैस सिलेंडर में गैस रिसाव होने से एक धमाके के साथ पूरे घर को गैस त्रासदी ने घेर लिया। लोग कुछ समझ पाए तब तक पूरे घर में आग लग गई।
विज्ञापन
खुशियों का माहौल माता में बदल गया था। आगजनी में 54 लोग झुलस गए थे। इन सभी को जोधपुर महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान 35 लोगों की मौत हो गई थी और दूल्हा सुरेंद्र सिंह खुद 65 फीसदी झुलस गया था, जिसके बाद विवाह टल गया था। लंबे उपचार के बाद वह ठीक हुआ।