फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur Crime News Gang Rape of Minor in Hospital Premises Like Kolkata Doctor Rape and Murder Case

Rajasthan: जोधपुर में कोलकाता जैसा कांड, अस्पताल परिसर में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म; मौके पर पहुंची पुलिस

Tue, 27 Aug 2024 02:18 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 27 Aug 2024 02:18 PM IST
सार

Rajasthan: जोधपुर में एक अस्पताल के कॉटर्र के पीछे नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया है। इसका खुलासा मंगलवार सुबह हुआ, जिसके बाद पुलिस अधिकारी एफएसएल टीम के साथ मौके पहुंचे और जांच शुरू की।

विज्ञापन
Jodhpur Crime News Gang Rape of Minor in Hospital Premises Like Kolkata Doctor Rape and Murder Case
नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के जोधपुर से बड़ी घटना सामने आई है। यहां महात्मा गांधी अस्पताल में एक नाबालिग ने गैंगरेप का आरोप लगाया है। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारी व एफएसएल टीमों को जांच के लिए बुलाया गया है। पीड़ित लड़की ने सफाई कर्मचारियों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल में घटी दुष्कर्म और गैंगरेप की घटना अत्यंत शर्मनाक और भयावह है। इस घटना में एक नाबालिग लड़की के साथ अमानवीयता की सभी सीमाएं पार कर दी गईं। पुलिस के अनुसार, अस्पताल के अंदर ही इस घृणित अपराध को अंजाम दिया गया। घटना के बाद से ही पुलिस और प्रशासन पर कड़ी कार्रवाई का दबाव था।

विज्ञापन


पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरे आरोपी की तलाश अभी जारी है। इस घटना ने न केवल जोधपुर, बल्कि पूरे देश को हिला कर रख दिया है। अस्पताल जैसे सुरक्षित माने जाने वाले स्थान में ऐसी घटना का घटित होना समाज की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed