फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur Crime News Beautician woman murdered body cut into six pieces buried in 10 feet deep pit

Rajasthan Crime: महिला की हत्या के बाद शव के पांच टुकड़े किए, सिर, हाथ-पैर काटे, 10 फीट गहरे गड्ढे में दफनाया

Thu, 31 Oct 2024 10:11 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 31 Oct 2024 10:11 AM IST
सार

Jodhpur Crime News: दीपावली के दिन राजस्थान के जोधपुर में एक दिल दहला देने वाले हत्याकांड का खुलासा हुआ है। जहां, एक ब्यूटीशियन महिला की हत्या कर उसके शव के पांच टुकड़े कर दिए गए। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Jodhpur Crime News Beautician woman murdered body cut into six pieces buried in 10 feet deep pit
जोधपुर में महिला की हत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जोधपुर में एक महिला की हत्या कर उसके शव के 6 टुकड़े कर दिए गए। शव के इन टुकड़ों को बोरे में भरकर 10 फीट गहरे गड्ढे में दफना दिया गया। पुलिस गड्ढे में दफन शव को बाहर निकाला गया। महिला का गला, दोनों हाथ और दोनों पैर कटे हुए थे। जिस तरह से उसके शरीर के हिस्सों को काटा गया है, उसे देखकर लगता है कि शव को काटने के लिए ग्राइंडर का इस्तेमाल किया गया है। महिला ब्यूटीशियन का काम करती थी और प्रॉपर्टी डीलिंग के व्यवसाय से भी जुड़ी थी। उसका ब्यूटी पार्लर सरदारपुरा में स्थित था। वह तीन दिन से लापता थी।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सरदारपुरा क्षेत्र में रहने वाली 50 वर्षीय अनीता चौधरी की गुमशुदगी की रिपोर्ट उनके परिजनों ने 27 अक्तूबर को सरदारपुरा थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने महिला की खोजबीन शुरू की तो 27 अक्तूबर को महिला एक सीसीटीवी में दोपहर करीब 2:30 बजे अपने पार्लर को बंद कर एक टैक्सी में बैठकर जाते हुए नजर आई। टैक्सी के नंबर के जरिए पुलिस टैक्सी चालक तक पहुंची और उससे पूछताछ की। टैक्सी चालक ने बताया कि उसने महिला को शहर के बाहर गांगाणा क्षेत्र में छोड़ा था। पुलिस टैक्सी चालक को लेकर गांगाणा पहुंची, जहां पता चला कि वह जिस घर पर गई थी, वह महिला के ब्यूटी पार्लर के पास रफू का काम करने वाले गुलामुद्दीन का था।

विज्ञापन

Jodhpur Crime News Beautician woman murdered body cut into six pieces buried in 10 feet deep pit
जोधपुर हत्याकांड। - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने गुलामुद्दीन के बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि वह घर पर नहीं था। पुलिस को शक हुआ तो उसके परिजनों से सख्ती से पूछताछ की गई। इस दौरान गुलामुद्दीन के परिवार वालों ने बताया कि महिला की हत्या करके शव को घर के सामने ही 10 फीट गहरे गड्ढे में दफना दिया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी गुलामुद्दीन की पत्नी को हिरासत में ले लिया। अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

मृतका अनीता चौधरी के बेटे ने कहा कि मां को विश्वास में लेकर गुलामुद्दीन और उसके परिवार ने घर पर बुलाया और उनकी हत्या कर दी। उसने बताया कि पिछले कई दशकों से गुलामुद्दीन के साथ पारिवारिक संबंध थे, मां गुलामुद्दीन को भाई मानती थी। हमें उम्मीद ही नहीं थी कि वे ऐसा कर सकते हैं।

Jodhpur Crime News Beautician woman murdered body cut into six pieces buried in 10 feet deep pit
जोधपुर हत्याकांड। - फोटो : अमर उजाला

इधर, पुलिस ने गड्ढे में दफन शव को निकालकर एम्स की मोर्चरी में रखवा दिया है, जहां पर मृतका के परिजन और समाज के लोग मौजूद हैं। सचूना पर आरएलपी नेता संपत पूनिया मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह हत्या उदयपुर के कन्हैयालाल की हत्या से भी ज्यादा जघन्य है। उन्होंने कहा कि जब तक पीड़ित परिवार को न्याय और मुआवजा नहीं मिलेगा, हमारा संघर्ष जारी रहेगा। आरएलपी नेता हनुमान बेनीवाल ने भी परिवार के साथ होने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed