फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   father-in-law beat daughter-in-law, in return granddaughter beat grandfather In a property dispute

Jodhpur News: प्रॉपटी विवाद में ससुर ने बहू को पीटा…बदले में पोती ने दादा को मारा, घटना CCTV में कैद

Thu, 23 Jan 2025 10:28 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 23 Jan 2025 10:28 PM IST
सार

Jodhpur News: जोधपुर के बनाड़ थाना क्षेत्र का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक वृद्ध कुछ महिलाओं के साथ मारपीट करता हुआ दिखाई दे रहा है। 
 

विज्ञापन
father-in-law beat daughter-in-law, in return granddaughter beat grandfather In a property dispute
घटना का सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्राप्त जानकारी के अनुसार पूरा मामला पारिवारिक प्रापर्टी विवाद से जुड़ा है। वीडियो में मारपीट करता हुआ वृद्ध महिला का ससुर बताया जा रहा है। इसके साथ ही एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें युवती वृद्ध की पिटाई करती हुई दिखाई दे रही है। युवती वृद्ध की रिश्ते में पोती बताई जा रही है, इसको लेकर अब बनाड़ थाना क्षेत्र में महिला द्वारा घरेलू हिंसा और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है।

विज्ञापन


महिला ने पुलिस में रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसे और उसकी पुत्री को उसके सास ससुर से जान का खतरा है। आए दिन सास-ससुर उनके साथ मारपीट करते है। महिला ने रिपोर्ट में बताया कि 23 तारीख गुरुवार सुबह गली गलौज करते हुए डंडे से मुझे और मेरी बेटी की पिटाई की, जिस से कई जगह हमें चोट आई है। 
विज्ञापन


पूरे घटना क्रम की बात करे तो पूरा मामला प्रॉपर्टी विवाद से जुड़ा है। पिछले 25 वर्षों से सास ससुर और बहू के बीच प्रॉपर्टी को लेकर न्यायालय में केस विचाराधीन है। वे एक ही घर में ऊपर और नीचे की मंजिल में रहते हैं। आए दिन दोनों के बीच झगड़ा होता रहता है। सामने आए सीसीटीवी फुटेज की घटना गुरुवार सुबह की बताई जा रही है। प्रॉपर्टी विवाद और आपसी अनबन के चलते ससुर ने बहू और पोती की डंडे से पिटाई कर दी। इसके बाद एक सीसीटीवी में पोती भी दादा की पिटाई करती हुई दिखाई दे रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पूरे मामले में बनाड़ थाना अधिकारी ने बताया कि प्रॉपर्टी विवाद के चलते एक ही परिवार के सदस्यों के बीच मारपीट को लेकर एक महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। सास ससुर और बहू के बीच प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। हम मामले की जांच कर रहे हैं और सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार उनके सामने सिर्फ एक सीसीटीवी सामने आया है, जिसमें वृद्ध महिला को पिटता हुआ दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed