{"_id":"67e93990376eb9d00800ad18","slug":"called-after-warning-and-murdered-jodhpur-news-c-1-1-noi1400-2779863-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jodhpur News: चौराहे पर आने की दी चेतावनी, आते ही गाड़ी को मारी टक्कर और फिर गोली मारकर की हत्या, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jodhpur News: चौराहे पर आने की दी चेतावनी, आते ही गाड़ी को मारी टक्कर और फिर गोली मारकर की हत्या, एक घायल
Sun, 30 Mar 2025 08:40 PM IST
जोधपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: जोधपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Mar 2025 08:40 PM IST
सार
पुलिस ने बताया कि फायरिंग के आरोपी श्रवण सिंह और वीरेंद्र सिंह की एक शराब की दुकान है। उनका भोम सिंह से काफी दिनों से विवाद चल रहा था। इसी के चलते वारदात को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन
विवाद के बाद जोधपुर में हत्या।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत इंद्रोका गांव में देर रात गोली मारकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज चल रहा है। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
ये भी पढ़ें: 10वीं शताब्दी में बना प्राचीन दाढ़ देवी मंदिर, फसल के लिए लाभदायक है यहां के कुंड का जल
एसीपी प्रताप नगर रविंद्र बोथरा ने बताया कि शनिवार देर रात इंद्रोका गांव के चौराहे पर फायरिंग की गई। इस दौरान भोम सिंह और शैलेंद्र सिंह को गोलियां लगीं, जिससे दोनों घायल हो गए। गंभीर हालत में दोनों को जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने भोम सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं, शैलेंद्र सिंह का इलाज जारी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: जोबनेर के प्राचीन ज्वाला माता मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब, नवरात्रि पर विशेष पूजन का आयोजन
पुलिस ने बताया कि फायरिंग के आरोपी श्रवण सिंह और वीरेंद्र सिंह की एक शराब की दुकान है। उनका भोम सिंह से काफी दिनों से विवाद चल रहा था। रात करीब 12:00 बजे दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ और आरोपियों ने भोम सिंह को इंद्रोका गांव के चौराहे पर आने की चेतावनी दी। भोम सिंह शैलेंद्र सिंह को साथ लेकर चौराहे पर पहुंचा। वहां आरोपियों ने पहले उसकी गाड़ी को टक्कर मारी और फिर दोनों को गोली मार दी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
ये वीडियो भी देखें...

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन