फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Burnt alive young woman

जमीनी विवाद के चलते जलाया गया था युवती को

Mon, 27 Mar 2017 12:22 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 27 Mar 2017 12:22 PM IST
विज्ञापन
Burnt alive young woman
suicide
जोधपुर के पीपाड़ तहसील में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां के हरियाढाणा गांव में जमीनी विवाद के चलते एक युवती को पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला दिया गया। लेकिन इस मामले में सूत्रों का यह भी कहना है कि युवती एक पेड़ को काटे जाने से बचाना चाहती थी ऐसे में पेड़ काटने आए लोगों ने उसे जिंदा जला दिया। 
विज्ञापन


पीपाड़ तहसील के बोरूंदा थाना इलाके में हरियाढाणा गांव में शनिवार शाम ललिता नामक युवती को कुछ लोगों ने जमीनी विवाद के चलते पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। यहां तक कि जब युवती तमाशबीनो से बचाने की गुहार लगाते हुए इधर-उधर दौड़ने लगी तो किसी ने उसे बचाने की कोशिश नहीं की। इसी दौरान अधमरी होकर युवती जमीन पर गिर पड़ी। 
विज्ञापन


जैसे ही पूरी घटना की जानकारी मृतका की बहन को लगी तो वह उसे उठाने के लिए दौड़ी लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जोधपुर के एमजीएच अस्पताल में रखवाया जिसके बाद सोमवार सुबह युवती का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान ही गांव में 5 पुलिस थानों का  अतिरिक्त जाब्ता तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवती के भाई का आरोप है कि पटवारी ओमप्रकाश, सरपंच रणवीरसिंह, श्रवणसिंह, हिम्मतसिंह, मदनसिंह, सुरेश, बाबू और भैरूबख्श ने बहन ललिता पर पेट्रोल या कुछ अन्य ज्वलनशील पदार्थ डालकर जला दिया। उधर, घटना के बाद ब्राह्मण समाज के लोगों ने प्रशासन को 24 घंटे में आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed