फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   138 years old jodhpur station will be rejuvenated by amrit bharat station scheme

अमृत भारत स्टेशन योजना: 138 साल पुराने जोधपुर स्टेशन का होगा कायाकल्प; 500 करोड़ की लागत से बनेगा भव्य

Sun, 06 Aug 2023 10:05 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 06 Aug 2023 10:05 PM IST
सार

जोधपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के उद्घाटन समारोह में केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने प्रधानमंत्री मोदी और रेल मंत्री वैष्णव का जोधपुर संसदीय क्षेत्र के लोगों की ओर से अभिनदंन कर आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन
138 years old jodhpur station will be rejuvenated by amrit bharat station scheme
मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

जोधपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के कार्यों का रविवार को पीएम नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअली उद्घाटन किया। इस मौके पर जोधपुर रेलवे स्टेशन पर आयोजित समारोह में केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में नए भारत के निर्माण का काम तेजी से चल रहा है। इसी शृंखला में करीब 500 करोड़ की लागत से इस स्टेशन का भव्य पुनर्निर्माण होगा।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि वर्ष 2014 में नरेंन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से रेलवे के अपग्रेडेशन पर काम प्रारंभ हुआ। रुकी हुई परियोजनाओं, रेलवे का आधुनिकीकरण करना तथा यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा बढ़ाना मोदी सरकार का मुख्य उद्देश्य था। पिछले नौ साल के कालखंड में देश में रेलवे ने अभूतपूर्व प्रगति की है। रेल बजट चौदह गुना बढ़ गया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी हमेशा जोधपुर को प्राथमिकता दी है।
विज्ञापन


स्टेशन की ऐतिहासिक पहचान कायम रहेगी 
शेखावत ने कहा कि अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना के तहत जोधपुर रेलवे स्टेशन की ऐतिहासिक पहचान कायम रखी जाएगी। साथ ही 20 करोड़ की लागत से फलौदी, 18 करोड़ की लागत से रामदेवरा को भी अपग्रेड किया जा रहा है। शेखावत ने प्रधानमंत्री मोदी और रेल मंत्री वैष्णव का जोधपुर संसदीय क्षेत्र के लोगों की ओर से अभिनदंन कर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वंदे भारत की सौगात के बाद जोधपुर के करीब 138 साल पुराने रेलवे स्टेशन के कायाकल्प का सपना अब साकार हो रहा है। इससे जोधपुरवासियों में खुशी की लहर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एयरपोर्ट की तर्ज पर बनेगा रेलवे स्टेशन 
रेलवे स्टेशन का निर्माण करीब 138 साल पहले हुआ था। अब यह एयरपोर्ट की तर्ज पर भव्य और आधुनिक बनेगा। इसे बहुउद्देशीय और विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन बनाया जाएगा। इसके पुनर्विकास कार्य के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में जोधपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे। स्टेशन पर जोधपुर के नए मॉडल को रखा गया। इसको देखने के लिए आमजन और भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह नजर आया। नए स्टेशन के मॉडल के साथ प्रदर्शनी लगाई गई। आरम्भ में डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने स्वागत उद्बोधन दिया उन्होने जोधपुर रेल मण्डल में किए जा रहे विकास कार्यों एवम् उपलब्धियों पर विस्तार से जानकारी दी। विभिन्न विद्यालय की छात्राओं ने एक से बढ़ कर एक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।  

शेखावत का किया भव्य स्वागत 
भाजपा के सभी मण्डलों से आए कार्यकर्ताओं, मण्डल अध्यक्ष एवं मोर्चा अध्यक्षों के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत का जोरदार स्वागत किया। उन्हें मालाएं पहनाई गई। शेखावत ने कायकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के सम्मेलन में भी  शामिल हुए
केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत जोधपुर प्रवास के दौरान आज भी राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के सम्मेलन में भी  शामिल हुए। इस दौरान केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए। इसमें राजस्थान में वैट दरों से जुड़े पहलुओं पर विमर्श हुआ, मूल उद्देश्य जनता को राहत पहुंचाना रहा। राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता राजेन्द्र राठौड़ सहित अनेक गणमान्य लोग इसमें मौजूद रहे।

वरिष्ठ अधिवक्ता मेहता के निधन पर शोक संवेदना जताई
केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने आज संसदीय क्षेत्र में प्रवास के दौरान अनेक शोक सभाओं में जाकर शोक संवेदना जताई। वरिष्ठ अधिवक्ता आदरणीय लेखराज सा मेहता के निधन पर उनके निवास स्थान जाकर पुष्पांजलि अर्पित की। परिजनो से मिले और शोक व्यक्त किया। बाद में समाजसेवी सत्यनारायण जी धूत की माताजी के निधन आयोजित शोक सभा में शामिल हुए। 


निवास स्थान पर आमजन से मुलाकात
केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने जोधपुर प्रवास के दौरान आज निवास स्थान पर गणमान्य लोगों से मुलाकात की। इस दौरान आमजन की समस्याओं को सुना यथा संभव निराकरण का प्रयास भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed