फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur police caught crook Vishnaram with reward of 1 lakh

Rajasthan: जोधपुर पुलिस ने पकड़ा 1 लाख का इनामी बदमाश विशनाराम, पैर में लगी चोट, इलाज जारी

Sat, 19 Aug 2023 11:08 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 19 Aug 2023 11:08 PM IST
सार

पुलिस की घेराबंदी तोड़कर भाग रहा बदमाश बिशनाराम तारबंदी में उलझकर गिर गया, जिससे उसके पैरों में चोट लग गई। फिलहाल उसे पुलिस सुरक्षा के बीच जोधपुर के मथुरादास अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। आरोपी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

विज्ञापन
Jodhpur police caught crook Vishnaram with reward of 1 lakh
बदमाश विशनाराम को अस्पताल में कराया गया भर्ती। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के कई जिलों में वांछित और हिस्ट्रीशीटर विशना राम को जोधपुर ग्रामीण पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसपी धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में शनिवार को की गई कार्रवाई के दौरान आरोपी विशना राम को लोहावट के पास से पकड़ा है।  पुलिस से बचने के लिए भाग रहा बदमाश विशनाराम सड़क पर गिर गया, जिससे उसके पैर में चोट लग गई। उसे इलाज के लिए लोहावट के अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिकी उपचार के बाद उसे जोधपुर के मथुरादास अस्पातल रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन


विशनाराम पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। वह राज्य स्तर पर अपराधी घोषित है। पुलिस पर हमले के अलावा वह एनडीपीएस के मामले में भी वॉन्टेड चल रहा था।  विशनाराम उर्फ विशना जांगू पुत्र मोहन राम जांगू विश्नोई जालौड़ा थाना लोहावट का रहने वाला है। पुलिस को उसके दयाकोर गांव में आने की सूचना मिली थी। जिसके आधार पर जोधपुर ग्रामीण पुलिस, फलौदी जिला पुलिस समेत अन्य टीम टीमों ने उसे पकड़ने के लिए घेराबंदी की थी। 
विज्ञापन


पुलिस की घेराबंदी तोड़कर बदमाश बिशनाराम स्कार्पियो से उतरकर भागने लगा। लेकिन, तारबंदी में उलझकर गिर गया, जिससे उसके पैरों में चोट लग गई। फिलहाल उसे पुलिस सुरक्षा के बीच जोधपुर के मथुरादास अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed