{"_id":"61e96e918c7fa515467f815b","slug":"jodhpur-congress-leader-s-wife-created-a-ruckus-due-to-dog-s-death-during-treatment-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोधपुर: इलाज के दौरान कुत्ते की मौत से बिफरी कांग्रेस नेता की पत्नी ने किया हंगामा, गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोधपुर: इलाज के दौरान कुत्ते की मौत से बिफरी कांग्रेस नेता की पत्नी ने किया हंगामा, गिरफ्तार
Thu, 20 Jan 2022 07:45 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: Amit Mandal
Updated Thu, 20 Jan 2022 07:45 PM IST
सार
महिला चिकित्सक के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार व सरकारी कार्य में बाधा के मामले में पुलिस ने कांग्रेस नेता मृगेंद्र सिंह की पत्नी कोकिला सिंह को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीमार कुत्ते का इलाज करवाने गई कांग्रेस नेता की पत्नी को अस्पताल में हंगामा करने के आरोप में पुलिस ने कर लिया। अस्पताल में तैनात महिला डॉक्टर के साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट करने के आरोप में महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूर्व मंत्री की पुत्रवधु को राजकार्य में बाधा मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें रात महिला थाने में गुजारनी पड़ी।
विज्ञापन
रातानाड़ा वेटनरी अस्पताल में कांग्रेस नेता मृगेंद्र सिंह की पत्नी कोकिला व उसके बेटे के साथ मंगलवार रात अपने बीमार पेट डॉग को लेकर पहुंची थी। वहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इस पर कोकिला सिंह ने आवेश में आकर हंगामा कर दिया। अस्पताल में ड्यूटी दे रही डॉ. सीमा से अभद्र व्यहार किया।
विज्ञापन
इस मामले मेंअस्पताल प्रशासन ने कमिश्नर से शिकायत की और गिरफ्तारी की मांग। इस पर महिला चिकित्सक के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार व सरकारी कार्य में बाधा के मामले में पुलिस ने कांग्रेस नेता मृगेंद्र सिंह की पत्नी कोकिला सिंह को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। डॉ. सीमा ने रिपोर्ट पेश कर बताया था कि डॉग की हार्टबीट नहीं के बराबर चल रही थी। उसे इंजेक्शन देने व सीपीआर करने के बावजूद बचाया नहीं जा सका था। कुत्ते की मौत के बाद पूर्व मंत्री की पुत्र वधु और पोते ने हंगामा करते हुए कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार, गालीगलौच और मारपीट की थी।
विज्ञापन
कोकिला बुधवार करीब पांच बजे जब पुलिस कमिश्नर कार्यालय जा रही थी तभी पुलिस की तीन गाड़ियों ने उन्हें रोका और उतरने का कहा, लेकिन वह अड़ी रही। कुछ देर में कोकिला सिंह का वकील भी मौके पर पहुंच गया। पुलिस भी अड़ी रही और कमिश्नर कार्यालय से निकलते ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।