फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur boys tie knot with karachi girl

जोधपुर के युवक और कराची की युवती की शादी, पर वीजा का संकट 

Thu, 06 Oct 2016 02:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जोधपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, जोधपुर Updated Thu, 06 Oct 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
Jodhpur boys tie knot with karachi girl
marriage
भारत-पाक के साथ दो दिलों के बीच भी बेचैनी बढ़ रही है। राजस्थान के जोधपुर में पाकिस्तान से दुल्हन आनी है और सीमा पर तनाव के चलते दुल्हन और उसके परिजनों पर वीजा का संकट मंडरा रहा है। शादी अगले महीने जोधपुर में ही करने की बात तय हुई है। शादी का काम वैसे ही परेशानी भरा होता है, लेकिन इधर तो मामला ही अलग तरह का है। जोधपुर में इस शादी की तैयारियां भी चल रही हैं, लेकिन शादी तय समय पर होगी या नहीं इसकी चिंता दोनों परिवारों को सता रही है।
विज्ञापन


राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में सीमा पार रहने वालों के बीच रिश्ते कोई नई बात नहीं है। पूर्व केन्द्रीय मंत्री जसवंत सिंह के पुत्र विधायक मानवेंद्र सिंह का ससुराल भी पाकिस्तान में है। कुछ ऐसे ही रिश्ते में बंधने जा रहे हैं जोधपुर में ऑटो पार्ट के व्यवसायी के पुत्र नरेश टेवानी और कराची में डॉक्टर की बेटी प्रिया। लेकिन इस बीच उड़ी में आतंकी हमला हो गया और भारत ने इसका जवाब सर्जिकल स्ट्राइक से दिया। नरेश ने बताया कि दोनों की सगाई तीन वर्ष पूर्व हुई थी और शादी की तारीख सात नवंबर तय हुई है। 
विज्ञापन


दोनों देशों में बने तनाव भरे माहौल के बीच लड़की वालों के पंद्रह रिश्तेदारों ने तीन माह पूर्व भारतीय दूतावास में वीजा के लिए आवेदन कर दिया था, लेकिन अभी तक वीजा नहीं मिल पाया है। वीजा मिलने में डेढ़ महीना तक लगता है, लेकिन वीजा ने परिजनों की चिंता बढ़ा दी है। इन दिनों वीजा के लिए अतिरिक्त सतर्कता भी बरती जा रही है। नरेश के परिजनों के अनुसार सभी उम्मीद जता रहे हैं कि शादी की तिथि तक सब ठीक हो जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed