फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News ›   Jhunjhunu News: Due to infighting, will BJP field an outsider? Contenders are racing till Delhi

Jhunjhunu News: अंतर्कलह के चलते क्या भाजपा किसी बाहरी को बनाएगी प्रत्याशी? दावेदार लगा रहे हैं दिल्ली तक दौड़

Fri, 18 Oct 2024 08:42 AM IST
झुंझुनू ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू Published by: झुंझुनू ब्यूरो Updated Fri, 18 Oct 2024 08:42 AM IST
सार

प्रदेश में होने वाले उपचुनाव में झुंझुनू सीट के लिए भाजपा और कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी है। कांग्रेस में ओला परिवार के सदस्य को टिकट मिलना लगभग तय है लेकिन टिकट की दौड़ के बीच भाजपा का अंतर्कलह सामने आने लगा है। जानते हैं इस सीट के चुनावी समीकरण।

विज्ञापन
Jhunjhunu News: Due to infighting, will BJP field an outsider? Contenders are racing till Delhi
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान विधानसभा उपचुनावों की घोषणा हो चुकी है। मतदान 13 नवंबर को है। नामांकन की तारीख 25 अक्टूबर है। इससे पहले सभी दलों को टिकटों की घोषणा करनी होगी। झुंझुनू सीट की हलचलों पर निगाहें दिल्ली तक लगी हुई हैं। यह उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का गृह जिला है और वे यहां से सांसद भी रह चुके हैं। कांग्रेस की तरफ से स्पष्ट संदेश आ रहा है कि ओला परिवार के ही किसी सदस्य को टिकट मिलने वाला है लेकिन भाजपा से किसे टिकट मिलेगा, यह एक बड़ा प्रश्न है क्योंकि यहां से टिकट मांगने वालों की तादाद अच्छी खासी है, हालांकि आने वाले कुछ दिनों खुलासा हो ही जाएगा कि भाजपा किसे दावेदार बनाने वाली है।
विज्ञापन


भाजपा में हावी हो रही है गुटबाजी

इस सीट के लिए भाजपा में टिकट को लेकर घमासान मचा हुआ है, इसी के चलते संभावना इस बात की जताई जाने लगी है कि स्थानीय स्तर की गुटबाजी को देखते हुए पार्टी राज्य स्तर से किसी बड़े नेता को टिकट देकर मैदान में उतार सकती है। पिछले दो चुनावों में गुटबाजी का नतीजा हम देख ही चुके हैं। 2018 में राजेंद्र भाभू को टिकट मिला तो बबलू चौधरी ने निर्दलीय ताल ठोंकी, नतीजतन वोट डिवाइड हुए और पार्टी को हार का मुंह देखना पड़ा,  2023 में बबलू चौधरी को बनाया भाजपा का प्रत्याशी बनाया गया तब राजेंद्र भाभू ने ताल ठोंकी।
विज्ञापन


कांग्रेस टिकट की स्थिति लगभग साफ

विपक्ष दल कांग्रेस में बहुत बड़ा उलटफेर नहीं हुआ तो टिकट की स्थिति लगभग साफ है। यहां कांग्रेस प्रत्याशी मौजूदा सांसद बृजेन्द्रसिंह ओला की पत्नी पूर्व जिला प्रमुख राजबाला ओला, पुत्र अमित ओला या पुत्रवधू आकांक्षा ओला में से किसी को टिकट दिया जा सकता है। वैसे भी झुंझुनू उपचुनाव कांग्रेस टिकट से सांसद बनने के बाद बृजेन्द्रसिंह का विधायक पद से इस्तीफा देने के कारण हो रहा है और ओला परिवार की गांधी परिवार में कितनी अच्छी पकड़ है, यह किसी से छिपी नहीं है। झुंझुनू सीट पर कांग्रेस से उनसे बड़ा नेता नहीं होने के कारण माना जा रहा है कि कांग्रेस ओला परिवार से ही किसी को प्रत्याशी बना सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed